9 अगस्त 2025 को पूरे भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और रक्षा की भावना का ऐसा पर्व है जिसमें प्यार, परम्परा और मिठाइयों के स्वाद का आनंद उठाते हैं। लेकिन इस पर्व पर अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ज्यादा मिठास सेहत को फीका कर सकता है।
इस दिन हर घर में स्वादिष्ट मिठाइयों की भरमार रहती है रसगुल्ला, गुलाब जामुन, लड्डू, बर्फी, चॉकलेट और बहुत कुछ। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मिठाइयों का हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर होता है?
असरदार तरीके जिससे आप अधिक शुगर खाने से स्वयं को भी बचा पाएंगे -
- हर बार जब आप के सामने मिठाई आये तो बस एक बात का ध्यान रखे- स्वाद सिर्फ आप के जीभ को मिलता हैं लेकिन पेट में जाने के बाद उसका बुरा असर आपके स्वास्थ पर पड़ता हैं, आप मिठाई खाने से पहले स्वास्थ पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव के बारे में सोचे इससे आप अधिक मिठाई खाने से अपने आप को कंट्रोल कर पाएंगे।
Tips:-
आप को विभिन्न Variety की मिठाई खाना पसंद है, तो थोड़ा टुकड़ा ले इससे आप सारे मिठाइयों का टेस्ट भी ले लिया और ओवरडोज़ भी नहीं हुआ। - घर की बनी हुई मिठाई खाये या अच्छी क्वालिटी की मिठाई खाये। आप घर में खजूर, नारियल, ड्राई फ्रूटस या गुड़ से बनी हुई मिठाई खाये जो हेल्थ के लिए अच्छा है। अगर आप बाजार की मिठाई खाते हैं तो उसमें मिलावटी चीजें, बासी नी हुई मिठाईयां और चीनी की अधिक मात्रा होती है।
रक्षाबंधन पर घर की बनी मिठाई: सेहत और स्वाद का संगम!-
a. ओट्स और खजूर के लड्डू
b.नारियल बर्फी (गुड़ से बनी)
c. रागी चॉकलेट बॉल्स - खाली पेट मिठाई खाने से बचें क्योंकि इससे डाइजेशन में परेशानी होती है खाली पेट मिठाई खाने से शरीर में तुरंत ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है जिससे-चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना हो सकता है खाली पेट मिठाई खाने से एसिडिटी, गैस तथा सीने में जलन हो सकती है इससे शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध उत्पन होता है जिससे टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा, हार्ट डिजीज का कारण बन सकती है
क्या करें:-
मिठाई खाने से पहले कुछ हेल्दी खाये —जैसे दही, छाछ, भुने चने, फल, ड्राईफ्रूट्स, सब्जियां, आप ओट्स या दलिया भी खा सकते है। इससे मिठाई का असर स्लो हो जाता है और शरीर उसे बेहतर तरीके से प्रोसेस करेगा। - मिठाई खाये पर थोड़ा चलना भी जरुरी है क्योंकी त्योहार के दिन हम अक्सर बैठे रहते हैं- टीवी देखना, गप्पें मारना, बहुत सारे पकवान और फिर मिठाई। इससे शुगर शरीर में जम जाती है।
- शुगर सिर्फ मिठाई में नहीं होता बल्कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी है जिनमें शुगर छिपा होता है जैसे- लिक्विड शुगर – कोल्ड ड्रिंक, मीठा शरबत, पैकेज्ड जूस और चाय में भी काफी चीनी होती है। यह शुगर सीधे शरीर में जाता है और ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
थोड़ा बदलाव करें:-
जैसे – नारियल पानी, नींबू पानी बिना चीनी का, या हर्बल टी पिएं ये आपको रिफ्रेश रखेगा पूरे दिन और दिन भर 7-8 गिलास पानी पीते रहें। - रक्षाबंधन के अगले दिन थोड़ा अपने बॉडी को डिटॉक्स करें इससे शुगर आपके बॉडी में जमा नहीं होगा चलिए मान लेते हैं कि रक्षाबंधन के दिन अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाते तो कोई बात नहीं अगले 2-3 दिन हेल्दी डिटॉक्स अपनाये।
जैसे:-
a. हल्का और फाइबर रिच खाना खाये
b. नींबू पानी, हल्दी पानी, मेथी पानी से दिन की शुरुआत करे
c. फल , सलाद ,हरी सब्जियाँ खाएं
d. डिनर जल्दी करे और हल्का डिनर करे जैसे खिचड़ी, दलिया, सूप
अंत में...
रक्षाबंधन का त्यौहार केवल एक परम्परा नहीं है, बल्कि भाई बहन के प्रेम भरोसे और साथ का उत्सव है। इन सब भावनाओं को मिठाइयों की मिठास और भी खास बना देती है। लेकिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिठाइयों का आनंद उठाए। अतः इस त्यौहार की मिठास को स्वास्थ्य के संतुलन के साथ मनाये।
रिश्तों की डोर में बंधी है मिठास,
राखी का त्योहार लाए साथ उल्लास।
मिठाई हो घर की, हो सीमित मात्रा,
सेहत रहे कायम, रहे खुशियों का वात।
सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई।


Let’s celebrate this Raksha Bandhan with joy by keeping the importance of our health
Very well explained
Sugar free rakshabandhan
Article kafi acha laga padh kar
Keep writing, your work inspires!
This was amazing, do write more!
“So informative and heartwarming! The health tips about sweets were a bonus.”
So Good ..Well awareness article so for
सूक्ष्म व्यायाम पे कुछ अपलोड करे, ये भी बहुत उपयोगी है।
Jo khud kabhe yayam nahi krta wo kya nirdesh de raha hai
What an informative article..thnks for sharing it.
त्योहार के साथ-साथ हमें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना ज़रूरी है, और आपकी यह जानकारी वाकई उपयोगी है।
Nice information dear…
Very nice 👌
The taste on tongue is temporary, but the damage to health can be permanent.
what a sentence Shivi. Superb article