Chest Pain– क्या आपने कभी सीने में अचानक दर्द महसूस किया है और ऐसा महसूस किया है जैसे आपका दिल रुक गया हो?
डर लगना स्वाभाविक है। हम में से ज़्यादातर लोग जब Chest Pain महसूस करते हैं, तो सबसे पहले दिल की बीमारी का डर सताने लगता है। लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता। कभी-कभी यह दर्द पेट की गैस के कारण भी हो सकता है। जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है कि गैस से भी सीने में दर्द हो सकता है? लेकिन यह वास्तविकता है। आइये इसे सरल भाषा में समझते हैं।
गैस से होने वाला सीने का दर्द अक्सर एसिडिटी या पाचन की समस्या से जुड़ा होता है। इसमें जलन, भारीपन या दबाव जैसा महसूस हो सकता है, जो कभी-कभी दिल के दर्द जैसा लगता है। इसलिए सही कारण को समझना बेहद जरूरी है, ताकि समय पर सही कदम उठाया जा सके।
गैस से Chest Pain कैसे होता है
हमारे पेट और सीने के बीच एक पतली झिल्ली होती है जिसे डायाफ्राम कहते हैं। जब पेट में अधिक गैस बनती है तो यह ऊपर की ओर दबाव डालती है। ये दबाव सीने तक पहुंचता है और वहीं से Chest Pain शुरू हो जाता है। कभी-कभी यह दर्द इतना तीव्र होता है कि व्यक्ति को ऐसा लगता है जैसे उसे दिल का दौरा पड़ गया हो। लेकिन अगर ऐसा गैस के कारण हो तो डकार आने या गैस निकलने के बाद कुछ राहत महसूस होती है। दिल का दर्द ऐसा नहीं है यह बढ़ता रहता है।
गैस से होने वाले Chest Pain के कारण
- तेज़ी से खाना खाना या ज़्यादा खाना
जब हम जल्दी-जल्दी खाते हैं तो हम हवा भी निगल लेते हैं। यह हवा बाद में गैस में बदल जाती है और Chest Pain का कारण बनती है। - खाने के बाद तुरंत लेटना
ऐसा करने से पेट का एसिड ऊपर चला जाता है। नतीजा जलन और Chest Pain होता है। - तेल-मसालेदार खाना या जंक फूड
इन चीजों को पचने में समय लगता है और जब पाचन रुक जाता है तो गैस बनती है, जो सीने में दर्द का कारण बनती है। - तनाव (Stress)
जब दिमाग थका हुआ होता है, तो शरीर भी रिएक्ट करता है। तनाव से पेट में एसिड ज़्यादा बनता है, जिससे Chest Pain बढ़ सकता है। - कम पानी और फाइबर की कमी
जब पेट साफ़ नहीं रहता, तो गैस बनना तय है। और वही गैस आगे चलकर Chest Pain का कारण बन जाती है।
गैस से होने वाले Chest Pain के लक्षण
- सीने में जलन या भारीपन महसूस होना
- डकार आने पर थोड़ी राहत मिलना
- खाने के बाद दर्द बढ़ना
- लेटने या झुकने पर Chest Pain ज़्यादा महसूस होना
- गले या मुंह में खट्टापन
- पेट में फुलाव या गैस
अगर दर्द के साथ सांस लेने में परेशानी, पसीना या चक्कर आए, तो खुद से इलाज न करें तुरंत डॉक्टर से मिलें। क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि असली वजह दिल से जुड़ी होती है।
गैस और हार्ट से होने वाले Chest Pain में फर्क
|
तुलना बिंदु |
गैस से होने वाला Chest Pain |
हार्ट से जुड़ा दर्द |
|
दर्द की प्रकृति |
जलन या दबाव जैसा |
कसाव या चुभन जैसा |
|
राहत |
डकार आने पर या गैस निकलने पर |
कोई राहत नहीं |
|
समय |
खाना खाने के बाद |
किसी भी समय |
|
दर्द का स्थान |
सीने के बीच या ऊपर |
बाईं ओर या बांह तक फैलता है |
|
अन्य लक्षण |
पेट फूला हुआ, जलन |
पसीना, चक्कर, सांस फूलना |
अगर फर्क समझ न आए, तो डॉक्टर से मिलना सबसे बेहतर है।
Chest Pain के साथ रिस्क लेना समझदारी नहीं है।
Chest Pain से राहत के घरेलू उपाय
- गुनगुना पानी पिएं
सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालिए। इससे पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है और गैस के कारण होने वाले चेस्ट पेन से बचाव होता है।
- अदरक और नींबू की चाय
अदरक पेट को आराम देता है, नींबू गैस कम करता है। दिन में एक बार अदरक-नींबू की चाय पीने से काफी राहत मिलती है।
- सौंफ और अजवाइन
ये दोनों चीजें पाचन की बेहतरीन दवा हैं। खाना खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ और अजवाइन चबाएं, गैस नहीं बनेगी औ रचेस्ट पेन भी नहीं होगा।
- ठंडा दूध या छाछ
अगर दर्द एसिडिटी से जुड़ा है, तो ठंडा दूध तुरंत राहत देता है।
- हल्की सैर करें
खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की आदत डालिए। इससे गैस नहीं जमेगी और चेस्ट पेन से बचाव रहेगा।
डॉक्टर से कब मिलें
अगर चेस्ट पेन बार-बार हो रहा है, या दर्द बढ़ता जा रहा है, या साथ में उल्टी, पसीना, सांस फूलना जैसे लक्षण हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। वो जांच करके बताएंगे कि दर्द गैस से है या दिल से जुड़ी कोई दिक्कत है।
Chest Pain से बचने के आसान तरीके
- धीरे-धीरे खाएं, जल्दी नहीं।
- जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक से दूरी रखें।
- पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें।
- रोज़ हल्का व्यायाम करें।
- पानी खूब पिएं और पेट साफ़ रखें।
थोड़ी सी सावधानी आपको कई परेशानियों से बचा सकती है, खासतौर पर गैस और चेस्ट पेन जैसी दिक्कतों से।
1. गैस और हार्ट अटैक के दर्द में कैसे फर्क पहचानें?
गैस का दर्द आमतौर पर जलन, भारीपन या पेट से ऊपर की तरफ उठता हुआ महसूस होता है, जबकि हार्ट अटैक का दर्द दबाव, जकड़न या छाती में कसाव जैसा होता है।
हार्ट अटैक में दर्द हाथ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है और सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है।
अगर दर्द लगातार बना रहे या बढ़ता जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
2. गैस के कारण सीने में दर्द क्यों होता है?
जब पेट में गैस बनती है, तो वह ऊपर की तरफ दबाव बनाती है, जिससे सीने में दर्द या जलन महसूस हो सकती है।
यह दर्द कभी-कभी इतना तेज हो सकता है कि हार्ट प्रॉब्लम जैसा लगता है।
खराब पाचन, ज्यादा मसालेदार खाना और अनियमित खानपान इसके मुख्य कारण होते हैं।
3. गैस से होने वाले सीने के दर्द से राहत कैसे पाएं?
हल्का और संतुलित भोजन लें, ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना कम करें।
गुनगुना पानी, टहलना और पाचन सुधारने वाले घरेलू उपाय जैसे अजवाइन या सौंफ लेना फायदेमंद होता है।
अगर समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
निष्कर्ष
हर Chest Pain का मतलब हार्ट अटैक नहीं होता। कई बार ये सिर्फ गैस या एसिडिटी की वजह से होता है। लेकिन फर्क पहचानना ज़रूरी है। अगर दर्द बार-बार हो, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। सही खानपान, थोड़ी सी जागरूकता और कुछ घरेलू उपायों से आप गैस से होने वाले चेस्ट पेन से राहत पा सकते हैं और इसे दोबारा होने से रोक सकते हैं।


Chest pain ko lekar bahot confusion hoti hai thank you for sharing ☺️
Chest pain hota hai tb sach me pareshan kr deta hai aapne sahi jankari di dhanyawad
Kbhi kbhi mujhe bhi chest pain hota h 😥 because stress jyda hota h mujhe ab se main stress nhi lunga… Thank you for sharing 🙏🏻
Bad food habits ki wajah se gas banna aam hai.
Meri mummy ko bhi hota h chest pain ab dhyan rakhunga thank you for sharing
It is silent killer
Very informative and very helpful….
Good explanation
Thank you for sharing