रक्षाबंधन पर मिठास के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।अधिक शुगर खाने से कैसे बचे?2025

रक्षाबंधन की थाली में राखी, लड्डू, रोली-चावल और मिठाइयों के साथ सेहत का संदेश

9 अगस्त 2025 को पूरे भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और रक्षा की भावना का ऐसा पर्व है जिसमें प्यार, परम्परा और मिठाइयों के स्वाद का आनंद उठाते हैं। लेकिन इस पर्व पर अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ज्यादा मिठास सेहत को फीका कर सकता है।

इस दिन हर घर में स्वादिष्ट  मिठाइयों की भरमार रहती है रसगुल्ला, गुलाब जामुन, लड्डू, बर्फी, चॉकलेट और बहुत कुछ। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मिठाइयों का हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर होता है? 

अत्यधिक चीनी का सेवन शरीर में वजन बढ़ाने, ब्लड शुगर असंतुलन और पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है। खासकर डायबिटीज या हृदय रोग से पीड़ित लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इसलिए त्योहार का आनंद लें, लेकिन संतुलित मात्रा में मिठाइयों का सेवन करें और सेहत का भी ख्याल रखें।

असरदार तरीके जिससे आप अधिक शुगर खाने से स्वयं को भी बचा पाएंगे -

  1.  हर बार जब आप के सामने मिठाई आये तो बस एक बात का ध्यान रखे- स्वाद सिर्फ आप के जीभ को मिलता हैं लेकिन पेट में जाने के बाद उसका बुरा असर आपके स्वास्थ पर पड़ता हैं, आप मिठाई खाने से पहले स्वास्थ पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव के बारे में सोचे इससे आप अधिक मिठाई खाने से अपने आप को कंट्रोल कर पाएंगे।
    Tips:-

    आप को विभिन्न Variety की मिठाई खाना पसंद है, तो थोड़ा टुकड़ा ले इससे आप सारे मिठाइयों का टेस्ट भी ले लिया और ओवरडोज़ भी नहीं हुआ।

  2. घर की बनी हुई मिठाई खाये या अच्छी क्वालिटी की मिठाई खाये। आप घर में खजूर, नारियल, ड्राई फ्रूटस या गुड़ से बनी हुई  मिठाई खाये जो हेल्थ के लिए अच्छा है। अगर आप बाजार की मिठाई खाते हैं तो उसमें  मिलावटी चीजें, बासी नी हुई मिठाईयां और चीनी की अधिक मात्रा होती है। 
    रक्षाबंधन पर घर की बनी मिठाई: सेहत और स्वाद का संगम!-
    a. ओट्स और खजूर के लड्डू
    b.नारियल बर्फी (गुड़ से बनी)
    c. रागी चॉकलेट बॉल्स

  3. खाली पेट मिठाई खाने से बचें क्योंकि इससे डाइजेशन में परेशानी होती है खाली पेट मिठाई खाने से शरीर में तुरंत ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है जिससे-चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना हो सकता है खाली पेट मिठाई खाने से एसिडिटी, गैस तथा सीने में जलन हो सकती है इससे शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध उत्पन होता है जिससे टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा, हार्ट डिजीज का कारण बन सकती है 
    क्या करें:-
    मिठाई खाने से पहले कुछ हेल्दी खाये —जैसे दही, छाछ, भुने चने, फल, ड्राईफ्रूट्स, सब्जियां, आप ओट्स या दलिया भी खा सकते है। इससे मिठाई का असर स्लो हो जाता है और शरीर उसे बेहतर तरीके से प्रोसेस करेगा।

  4. मिठाई खाये पर थोड़ा चलना भी जरुरी है क्योंकी त्योहार के दिन हम अक्सर बैठे रहते हैं- टीवी देखना, गप्पें मारना, बहुत सारे पकवान और फिर मिठाई। इससे शुगर शरीर में जम जाती है।

  5. शुगर सिर्फ मिठाई में नहीं होता बल्कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी है जिनमें शुगर  छिपा होता है जैसे- लिक्विड शुगर – कोल्ड ड्रिंक, मीठा शरबत, पैकेज्ड जूस और चाय में भी काफी चीनी होती है। यह शुगर सीधे शरीर में जाता है और ज्यादा खतरनाक हो जाता  है।
    थोड़ा बदलाव करें:-
    जैसे – नारियल पानी, नींबू पानी बिना चीनी का, या हर्बल टी पिएं ये आपको रिफ्रेश रखेगा पूरे दिन और दिन भर 7-8 गिलास पानी पीते रहें।


  6. रक्षाबंधन के अगले दिन थोड़ा अपने बॉडी को डिटॉक्स करें इससे शुगर आपके बॉडी में जमा नहीं होगा चलिए मान लेते हैं कि रक्षाबंधन के दिन अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाते तो कोई बात नहीं अगले 2-3 दिन हेल्दी डिटॉक्स अपनाये।
    जैसे:- 
    a. हल्का और फाइबर रिच खाना खाये 
    b. नींबू पानी, हल्दी पानी, मेथी पानी से दिन की शुरुआत करे 
    c. फल , सलाद ,हरी सब्जियाँ खाएं 
    d. डिनर जल्दी करे और हल्का डिनर करे जैसे खिचड़ी, दलिया, सूप 

अंत में...

रक्षाबंधन का त्यौहार केवल एक परम्परा नहीं है, बल्कि भाई बहन के प्रेम भरोसे और साथ का उत्सव है। इन सब भावनाओं को मिठाइयों की मिठास और भी खास बना देती है। लेकिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिठाइयों का आनंद उठाए। अतः इस त्यौहार की मिठास को स्वास्थ्य के संतुलन के साथ मनाये।

त्योहार का असली आनंद तभी है जब खुशी के साथ सेहत भी बनी रहे। इसलिए कोशिश करें कि सीमित मात्रा में मिठाइयों का सेवन करें और साथ ही हेल्दी विकल्प जैसे ड्राई फ्रूट्स या कम शुगर वाली मिठाइयों को अपनाएं। इस तरह आप त्योहार का पूरा आनंद लेते हुए अपने स्वास्थ्य का भी सही ख्याल रख सकते हैं।

रिश्तों की डोर में बंधी है मिठास, 
राखी का त्योहार लाए साथ उल्लास।  
मिठाई हो घर की, हो सीमित मात्रा, 
सेहत रहे कायम, रहे खुशियों का वात। 
सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई।

FAQs

1. रक्षाबंधन पर ज्यादा मिठाई खाना स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक है?

रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर ज्यादा मिठाई खाना आम बात है, लेकिन अत्यधिक शुगर का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे वजन बढ़ना, ब्लड शुगर लेवल असंतुलित होना और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर डायबिटीज या दिल के मरीजों के लिए यह और भी जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

त्योहार के दौरान मिठाई का पूरी तरह त्याग करना जरूरी नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा नियंत्रित रखना चाहिए। एक दिन में 1–2 छोटे पीस मिठाई खाना बेहतर माना जाता है। इससे आप स्वाद का आनंद भी ले सकते हैं और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता।

हाँ, आजकल कई हेल्दी मिठाई के विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे गुड़ से बनी मिठाई, ड्राई फ्रूट लड्डू, शुगर-फ्री मिठाइयाँ या घर पर कम शुगर में बनी डिशेज। ये विकल्प पारंपरिक मिठाइयों की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होते हैं और शरीर को नुकसान भी कम पहुंचाते हैं।

अधिक मात्रा में शुगर खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है, लेकिन कुछ समय बाद थकान, सुस्ती और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इसके अलावा, यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है, जिससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और लंबे समय में यह आदत गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

शुगर कंट्रोल करने के लिए दिनभर में संतुलित भोजन लें, ज्यादा पानी पिएं और मिठाई खाने के बाद हल्की वॉक जरूर करें। इसके अलावा, मिठाई को छोटे हिस्सों में खाएं और बार-बार खाने से बचें। इस तरह आप त्योहार का आनंद लेते हुए अपनी सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं।

 

8 thoughts on “रक्षाबंधन पर मिठास के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।अधिक शुगर खाने से कैसे बचे?2025”

  1. सूक्ष्म व्यायाम पे कुछ अपलोड करे, ये भी बहुत उपयोगी है।

Comments are closed.