Tan removal इसका मतलब सिर्फ रंग साफ़ करना नहीं होता है, बल्कि ये आपकी त्वचा की सेहत का भी मामला है। सूरज की UV किरणें जब सीधे त्वचा से टकराती हैं, तो बॉडी खुद को बचाने के लिए मेलानिन बनाता है।
इससे स्किन का रंग डार्क हो जाता है और फेस की चमक खो जाती है। अगर आप चेहरे, गर्दन या हाथों की टैनिंग से परेशान हैं, तो इसका हल आपके रसोई में है। कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय हैं, जिससे स्किन धीरे-धीरे साफ़ हो जाती है वो भी बिना केमिकल और साइड इफेक्ट के। यहां 7 नए, असरदार नुस्खे दिए गए हैं, इससे आपकी त्वचा की रंगत वापस आ जाएंगी।
नियमित देखभाल और सही उपाय अपनाने से त्वचा धीरे-धीरे अपनी प्राकृतिक चमक वापस पा सकती है। साथ ही, धूप से बचाव और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि टैनिंग दोबारा न हो। धैर्य और निरंतरता के साथ किए गए घरेलू उपाय लंबे समय तक बेहतर परिणाम देते हैं।
टैन हटाने के लिए 7 असरदार घरेलू उपाय
. पपीता और नीम की पत्तियाँ
पपीते में पाए जाने वाले एंजाइम्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और नीम में एंटीबैक्टीरियल गुणों है जो स्किन को साफ करता है।
पके हुए पपीते के कुछ टुकड़े मैश करें, 5-6 नीम की पत्तियाँ पीसकर पेस्ट में मिलाएं चेहरे और गर्दन पर लगाएं – 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें, यह उपाय टैनिंग के साथ-साथ स्किन इन्फेक्शन से भी बचाता है।
ओट्स और टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो स्किन को सूर्य की क्षति से बचाता है और ओट्स स्किन को हल्के से एक्सफोलिएट करता है।
टमाटर का रस निकालें उसमें 1 चम्मच दरदरा ओट्स मिलाएं इस पेस्ट से टैनिंग वाले हिस्सों पर हल्के हाथों से मसाज करें 10 मिनट बाद धो लें यह स्किन को साफ़ और सॉफ्ट दोनों बनाता है।
स्ट्रॉबेरी और दही
स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन C स्किन को ब्राइट करता है और दही में लैक्टिक एसिड होता है ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है।
2 स्ट्रॉबेरी मैश करें 1 चम्मच दही मिलाएं चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं फिर ठंडे पानी से धो लें इस उपाय से स्किन में फ्रेशनेस और नैचुरल चमक दोनों आती है।
खीरा और बेसन
खीरा स्किन को ठंडक देता है और बेसन पुराने समय से ही रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल होता रहा है।
आधा खीरा कद्दूकस करें उसमें 1 चम्मच बेसन मिलाएं पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद पानी से धो लें यह खासतौर पर धूप से जली हुई स्किन को आराम देता है।
सेब का सिरका और शहद
त्वचा के pH को संतुलित करता है और शहद उसे मॉइस्चराइज करता है।
1 चम्मच सेब का सिरका 1 चम्मच शहद मिलाएं इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं 10 से 15 मिनट बाद धो लें यह टैन हटाने के साथ-साथ स्किन को नमी भी देता है।
एलोवेरा और गुलाब जल
एलोवेरा स्किन को रिपेयर करता है और गुलाब जल ठंडक देता है, जिससे स्किन टोन संतुलित होती है।
फ्रेश एलोवेरा जेल लें उसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें फिर धो लें यह उपाय डेली भी किया जा सकता है।
आलू और गुलाब की पंखुड़ियाँ
आलू का रस रंग हल्का करता है और गुलाब की पंखुड़ियाँ त्वचा को सॉफ्ट बनाती हैं।
1 छोटा आलू कद्दूकस करें और रस निकालें उसमें कुछ ताज़ी गुलाब की पंखुड़ियाँ पीसकर मिलाएं फिर उसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें ये स्किन को फ्रेशनस देता है और टैन को धीरे-धीरे कम करता है।
tanning से कैसे बचें
11 बजे से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें
स्किन पर SPF 30 या उससे ऊपर की सनस्क्रीन लगाएं
बाहर निकलते समय चेहरे को दुपट्टे या कपड़े से ढकें
सनग्लास और टोपी का इस्तेमाल करें
शरीर को अंदर से ठंडा रखें – खूब पानी पिएं
संतुलित आहार लें जिसमें हरी सब्जियाँ और फल हों
बाहर से आने के बाद तुरंत पानी से मुंह ना धोए 5 मिनट रुक जाए फिर ठंडे पानी से मुंह धोएं धीरे-धीरे टैन हल्का होता है और स्किन नर्म दिखती है।
मार्केट के कुछ भरोसेमंद Tan Removal प्रोडक्ट्स
अगर टाइम नहीं है या बाहर ट्रैवल कर रहे हैं, तो कुछ ऐसे फेस पैक और क्रीम्स भी है जो नेचुरल बेस पर बनते हैं।
- Mamaearth Ubtan Face Pack / Cream
हल्दी, केसर और चंदन ये सल्फेट और पैराबेन फ्री है।
- Biotique Bio Fruit Pack
फलों के अर्क से बना ये प्रोडक्ट आपकी त्वचा की रंगत निखारता है और टैनिंग को भी धीरे-धीरे कम करता है।
- VLCC Anti Tan Pack
नींबू और मुल्तानी मिट्टी का कॉम्बो है ये और स्किन को डीप क्लीन करता है।
- Lotus Herbals DeTan Pack
डेली धूप में निकलने वालों के लिए बढ़िया है ये स्किन को ठंडक करता है और tan remove करता है।
इनमें से कोई भी प्रोडक्ट हफ्ते में 2 बार लगाएं और बाहर निकलते समय अच्छी SPF वाली सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं।
FAQs
1. टैन हटाने में कितना समय लगता है?
टैन हटाना एक धीरे-धीरे होने वाली प्रक्रिया है, आमतौर पर 2–4 हफ्तों में फर्क दिखने लगता है।
यह आपकी त्वचा के प्रकार और टैन की गहराई पर भी निर्भर करता है। नियमित देखभाल और धैर्य रखने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
2. क्या घरेलू नुस्खे टैन हटाने में सच में असर करते हैं?
हाँ, सही तरीके और नियमित उपयोग से घरेलू नुस्खे टैन कम करने में मदद करते हैं। ये त्वचा को धीरे-धीरे साफ करते हैं और प्राकृतिक चमक वापस लाते हैं। साथ ही, इनमें केमिकल नहीं होते, इसलिए साइड इफेक्ट का खतरा कम रहता है।
3. टैन हटाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना और त्वचा को कवर करना जरूरी है। साथ ही, त्वचा को मॉइश्चराइज रखना और ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए। पानी ज्यादा पीना भी त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
4. क्या टैन पूरी तरह हटाया जा सकता है?
हाँ, सही देखभाल और नियमित उपाय अपनाने से टैन को काफी हद तक हटाया जा सकता है। लेकिन दोबारा धूप में ज्यादा समय बिताने से यह फिर से हो सकता है। इसलिए टैन हटाने के बाद भी स्किन केयर रूटीन बनाए रखना जरूरी है।
आख़िरी बात
Tan removal मुश्किल नहीं है, बस सही तरीका चाहिए Tan removal में सबसे ज़रूरी चीज़ है सही तरीका और थोड़ा सा समय। कोई भी क्रीम जादू नहीं करती। लेकिन ऊपर बताए गए ये देसी नुस्खे वाकई में असर करते हैं बिना खर्च के, बिना डर के इन्हें आज़माइए, कुछ हफ्तों में फर्क साफ दिखेगा।
नियमित उपयोग से त्वचा की रंगत धीरे-धीरे निखरने लगती है और डलनेस कम हो जाती है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए धैर्य रखना और लगातार अपनाना जरूरी है। सही देखभाल के साथ आपकी त्वचा फिर से हेल्दी और ग्लोइंग दिख सकती है।


Nice artical
Goooood jankari…
Tan removal par achi jankari di apne.
Tan removal par achi jankari di apne.
Thanks for information…
Keep doing, Expecting more like this
This article is very helpful about tan removal
Article give valuable information for tan removal