मौसम बदलते ही सर्दी-ज़ुकाम क्यों पकड़ लेता है? जानिए कारण, लक्षण और घरेलू उपाय

एक व्यक्ति रुमाल से नाक साफ कर रहा है (सर्दी से पीड़ित), बीच में तुलसी, अदरक, शहद और काली मिर्च जैसे घरेलू नुस्खों की तस्वीर, और दाईं ओर एक महिला भाप ले रही है। नीचे टेक्स्ट: "मौसम बदलते ही सर्दी-ज़ुकाम क्यों पकड़ लेता है? जानिए कारण, लक्षण और घरेलू उपाय"।

मौसम बदलते ही सर्दी और खांसी होना एक आम समस्या है। ज्यादा तर जब गर्मियों से बरसात में या सर्दियों में प्रवेश करते हैं, तो मौसम में अचानक बदलाव आने से हमारे इम्यून सिस्टम को धीमा कर देती हैं, इसके अलावा शरीर में अकड़न महसूस होना, गले में खराश, बार-बार छींक आना, सूखी खांसी, नाक से पानी ,आँखों से पानी आना  या  गले से बार-बार बलग़म आना हम सभी इस समस्याएं से हर मौसम में प्रभावित होते है लेकिन अगर आप शुरुआत में ही घरेलू उपाय करें तो  इससे राहत ज़ल्दी मिल सकती है और साइड इफेक्ट्स का भी डर नहीं होता है ।

मौसम बदलने पर शरीर को नए वातावरण के अनुसार खुद को ढालने में समय लगता है। इस दौरान कमजोर इम्यूनिटी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय रहते सही देखभाल और घरेलू उपाय अपनाना बेहद जरूरी होता है।

मौसम बदलते ही क्यों हो जाता है सर्दी-ज़ुकाम ?

  1. . इम्यून सिस्टम कमजोर होना
    शरीर को हर मौसम के नई परिस्थितियों में ढलने के लिए कुछ समय लगता है। इस दौरान इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है, वायरस और बैक्टीरिया को शरीर में प्रवेश करने का मौका मिल जाता है। यही कारण है कि मौसम बदलते ही सर्दी-ज़ुकाम, खांसी और बुखार पकड़ लेता है।

  2. . वायरल इंफेक्शन का फैलाव
    सर्दी-ज़ुकाम ज्यादा तर वायरस जैसे Rhinovirus, Coronavirus या Influenza के कारण होता है। ये वायरस संक्रमित व्यक्ति के छींक या खांसी के ज़रिए हवा में फैल जाता हैं। जिससे दूसरे व्यक्ति प्रभावित हो जाते हैं

  3. एकाएक तापमान में गिरावट
    जब गर्म वातावरण से अचानक ठंडी हवा या बारिश का असर पड़ता है, तो शरीर उसे झेल नहीं पाता। इसका असर हमारे नाक और गले के अंदर की झिल्लियाँ सूज जाती हैं और वायरस के प्रति अधिक प्रभावित हो जाती हैं।

  4. गीले कपड़े पहनना या बारिश में भीगना

    बारिश में भीगने, पसीने से गीले हुए कपड़े को देर तक पहने रहना, इससे शरीर ठंडा हो जाता है और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।

  5.  गर्म खाने या ठंडे पेय के तुरंत बाद ठंडी हवा में जाना

    यह आदत गले पर सीधा प्रभाव डालती है और सर्दी-ज़ुकाम को न्योता देती है

  6. शरीर गर्म होने पर तुरंत ठंडा पानी पीना
    धूप या फिजिकल एक्सरसाइज के दौरान जब शरीर गर्म होता है उस समय AC वाले रूम में चले जाना या ठंडा पानी पीना सर्दी जुकाम का मुख्य कारण है, अतः ऐसा करने से बचें।

सर्दी-ज़ुकाम के सामान्य लक्षण

बार-बार छींक आना, नाक बहना या बंद हो जाना, सास लेने में तकलीफ़ आना, गले में खराश या दर्द होना, हल्का बुखार, शरीर में दर्द, थकान और सिरदर्द होना,सूखी खांसी या बलग़मी आना और आवाज़ में भारी पन होना।

घरेलू नुस्खे – हर रसोई में छुपे होते हैं। कुछ सरल और असरदार घरेलू नुस्खे जो सर्दी-ज़ुकाम में बेहद राहत दिलाते हैं।

  1. अदरक-शहद का सेवन
    1 चम्मच अदरक का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से फायदा होता है, गले की खराश और खांसी में राहत मिलती हैं।

     

  2. भाप लेना 
    गर्म पानी में विक्स या अजवाइन डालकर भाप लें। इससे बंद नाक खुल जाती है, बलग़म ढीला होता है, सिरदर्द में राहत मिलती है।

  3. . गरम पानी से गरारे
    गर्म पानी में चुटकीभर नमक डाल कर दिन में 2-3 बार गरारे करें। इससे खराश में राहत और गले की टॉन्सिल में आराम मिलता है।

  4. हल्दी गुड़ वाला दूध
    एक गिलास पानी में 1/2 चम्मच हल्दी डाले और थोड़ा गुड़ और अच्छे से दोनों को पकाएं थोड़ा ठंडा हो जाये तो उसमे दूध मिलाये और सोने से पहले पीएं। इससे अच्छी नींद आती है, कफ बाहर निकलता है,इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

  5. अजवाइन का धुआं
    अजवाइन को गर्म तवे  पर डालकर उसका धुआं सूंघें। बंद नाक में राहत और सिरदर्द में आराम मिलता हैं।

  6. लहसुन का सेवन
    लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है
    जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, लहसुन में विटामिन सी, विटामिन बी6, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 2-3 लहसुन की कलियां छीलकर घी में सेंकें गर्म-गर्म खाने के साथ लें चाहें तो इसे सूप में मिलाकर भी खा सकते हैं
    फायदा:– सर्दी-खांसी के अलावा यह शरीर को गर्म रखता है और इम्युनिटी भी बढ़ाता है।

  7. मुलेठी चबाना
    सूखी मुलेठी को चबाएं या उसकों पानी में डाल कर उबाले और पिएं। इससे गले की खराश और खांसी में राहत मिलती है।

  8. तुलसी और अदरक का काढ़ा
    तुलसी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं।

    अदरक में आयरन, जिंक, मैग्नीज, कैल्शियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं

    5-6 तुलसी की पत्तियां लें एक इंच अदरक कद्दूकस करें एक चुटकी काली मिर्च और लौंग डालें 2 कप पानी में उबालें जब तक यह आधा न हो जायें थोड़ा शहद मिलाये और इसे चाय की तरह पिये 

    फायदा:

    यह काढ़ा गले की खराश, बंद नाक और खांसी में राहत देता है।

    इसके अलावा छाती में जमा हुआ कफ ढीला होकर आसानी से बाहर निकल जाता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है।ब्लॉग में हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे, जो पूरी तरह से प्राकृतिक हैं।

सर्दी-ज़ुकाम से कैसे बचा जाये

  • संतुलित आहार लें

    जैसे हरी सब्जियाँ, फल, विटामिन C से भरपूर चीज़ें ले आंवला, नींबू , संतरा शामिल करें

  • पानी खूब पीएं

    पूरे दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास गुनगुना पानी पिएं।

  • हाथों को अच्छी तरह धोते रहें

    बार-बार हाथ धोने से वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।

  • पर्याप्त नींद लें

    7-8 घंटे की नींद से शरीर खुद को ठीक करता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

  •  व्यायाम करें

     सर्दी-जुकाम में अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम करना लाभकारी होता है। ये प्राणायाम बंद नाक को खोलते है, श्वसन क्रिया को बेहतर बनाने और शरीर में ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है, इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

बच्चों और बुज़ुर्गों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत क्यों?

बच्चों और बुज़ुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसलिए मौसम बदलते ही इन्हें जल्दी सर्दी-ज़ुकाम पकड़ लेता हैं।

इन दोनों आयु वर्गों में संक्रमण का असर जल्दी और ज्यादा गंभीर हो सकता है। इसलिए इन्हें विशेष देखभाल, संतुलित आहार और पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। समय पर सही उपाय अपनाने से बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

अगर सर्दी-ज़ुकाम 7 दिन से ज़्यादा रहे, तेज बुखार हो सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, छाती में दर्द हो, या खासते समय खून आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

खासतौर पर बच्चों, बुज़ुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ऐसे लक्षणों में तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
समय पर इलाज करने से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। कभी भी लक्षणों को नजरअंदाज न करें और देरी करने से बचें।

निष्कर्ष:-

मौसम में बदलाव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, सर्दी-ज़ुकाम कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन इसे नज़रअंदाज भी नहीं कर सकते है। थोड़ा-सा ध्यान, घर की रसोई पे नुस्खे और बेहतर जीवनशैली से हम खुद को और अपने परिवार को इस आम परेशानी से बचा सकते हैं।

नियमित देखभाल और मजबूत इम्यूनिटी से इस समस्या से आसानी से बचाव किया जा सकता है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर हम बार-बार होने वाली परेशानी को कम कर सकते हैं। स्वस्थ दिनचर्या ही एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कुंजी होती है।

7 thoughts on “मौसम बदलते ही सर्दी-ज़ुकाम क्यों पकड़ लेता है? जानिए कारण, लक्षण और घरेलू उपाय”

  1. अभी बरसात के मौसम में बहुत उपयोगी है।
    धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *