पिम्पल्स कैसे हटाएं ? जानिए कारण,घरेलू उपाय और बचाव के तरीके

पहले और बाद की तुलना, लड़की के चेहरे पर पिंपल्स हटाने के लिए नीम, हल्दी और एलोवेरा घरेलू नुस्खे हिंदी में


फेस पर पिम्पल्स होना एक आम समस्या बन गई है। टीनेजर में ये समस्या ज्यादा तर देखने को मिलती है, पिंपल्स हर किसी की स्किन को प्रभावित कर सकते हैं। यह न केवल आप के त्वचा की सुंदरता को खराब करते हैं, बल्कि इससे आप के आत्मविश्वास में भी कमी आती हैं और साथ ही हम जानेंगे कि इसको दूर कैसे करें, क्या घरेलु उपाय से इसको दूर किया जा सकता है एवं कुछ अन्य उपयोगी प्रोडक्ट्स कौन -कौन से है।

पिम्पल्स कैसे हटाएं



पिम्पल्स होने के क्या कारण है?

पिम्पल्स तब होता हैं जब आप का फेस ज्यादा ऑयली हो जाता है या आपके पोर्स (छिद्र) बंद हो जाते हो या फिर डेड स्किन और बैक्टीरिया से बंद हो जाते हो । लेकिन इनके पीछे कई और वजह हो सकते हैं: जैसे हार्मोनल बदलाव ज्यादातर टीनेजर में होता है फेस का केयर ना करना, ज्यादा ऑयली भोजन करना किसी प्रकार का तनाव, कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का साइड इफ़ेक्ट जाने बिना इस्तेमाल करना

पिम्पल और एक्ने में क्या फर्क है?


अधिकांश लोग Pimple और Acne को एक ही मानते हैं, किन्तु ऐसा नहीं है:

Acne:- एक्ने एक तरह त्वचा रोग है जिसमें शरीर पर कई तरह के दाने हो जाते हैं — जैसे पिम्पल, ब्लैकहेड, व्हाइटहेड, गांठ या फोड़े।

Pimple:- पिम्पल एक तरह का छोटा लाल दाना होता है जो फेस पर कभी-कभार निकल जाता है।

पिम्पल्स कैसे हटाएं?


चेहरा साफ-सुथरा रखें :
चेहरे की सफाई सबसे जरूरी है। इसके लिए Face Wash का यूज़ कर सकते है। जो त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता हैं यह फेस को अच्छे से क्लीन करता है और पोर्स को साफ रखता है। जिनका ऑयली फेस होता है उनके लिए फेस वॉश बहुत फायदेमंद है, दिन में दो बार फेस वॉश करें – सुबह और रात को सोने से पहले एवं जब भी बाहर से आये तब फेस वाश करें इससे आपके फेस से बाहर की गंदगी(धूल,मिट्टी )साफ हो जाती है जिससे पिम्पल्स होने चांस बहुत कम होता है।



पिंपल्स दूर करने के कुछ घरेलु उपाय:-


(1) 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, ½ चम्मच हल्दी पावडर, 1 चम्मच गुलाब जल को एक बर्तन में मिला कर अच्छे से फेंट(mix) कर चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें और 10-15 मिनट बाद साफ़ पानी से मुँह धोएं | इसका उपयोग हप्ते में कम से कम 2 बार करें |
(2) रात में एलोवेरा जेल लगाकर सोएं और सुबह उठ कर साफ़ पानी से मुँह धोये इससे आपके फेस पर पिम्पल्स नहीं होंगे और आपका फेस सॉफ्ट(कोमल) रहेगा
(3) नीम की छाल का घिसकर उसका पेस्ट लगाने से पिम्पल्स नहीं होते है और नीम के पत्तियों को पीस कर चेहरे पे लगाए इस में उपस्थित एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल हैं,
ये पिम्पल्स को हटाने में हेल्प करते है |
(4) मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर इसका लेप लगाए और 10 -15 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने के बाद साफ़ पानी से मुँह धो लें |

Note-इन बातों का ध्यान रखें:-


बहुत से लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन में मॉइस्चराइज़र की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। फेस को हाइड्रेटेड रखने के लिए ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र उपयोगी है। इसलिए फेस वॉश करने के बाद मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं।पिम्पल्स होने के कारण:-

पिम्पल्स होने के कारण:-


हमारे शरीर में पोषक तत्वों जैसे विटामिन A, D, E, Zinc की कमी और पोषक तत्वों की कमी या हार्मोनल असंतुलन के कारण होते हैं।

क्या करेंक्या न करे-
फल (जैसे पपीता, संतरा, अमरूद) का सेवन करे, हरी सब्ज़ियाँ (पालक,करेला) खाएं और घर का बना हुआ सादा खाना खाएं, खूब पानी पिएं (दिन में 8-10 गिलास)बाहर खा खाना खाने से बचे खासकर स्पाइसी फ़ूड, स्पाइसी खाना खाने से पिम्पल्स की समस्या बढ़ जाती है|
स्ट्रेस को कम करें – योग करें, मोबाइल स्क्रीन और तकिया कवर साफ रखें, स्किन को दिन में दो बार साफ करें|हाथों से चेहरा बार-बार न छुएं, गंदे कपड़े से मुँह न पोछें|

निष्कर्ष


पिंपल्स कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं है जिसे दूर नहीं किया जा सकता, नियमित रूप से देखभाल करें। चेहरे को साफ रखें, सही face wash का इस्तेमाल करें, और पौष्टिक भोजन लें ताकि शरीर में किसी भी प्रकार की deficiency न रहे। घरेलू उपायों को अपनाकर आप बिना किसी दवा के भी साफ और चमकदार स्किन पा सकते हैं।

10 thoughts on “पिम्पल्स कैसे हटाएं ? जानिए कारण,घरेलू उपाय और बचाव के तरीके”

  1. आपका लेख पढ़कर समझ आया कि पिंपल और एक्ने में क्या फर्क होता है, बहुत उपयोगी जानकारी मिली।

  2. बहुत बढ़िया जानकारी दी गई है, मैं काफी समय से पिंपल्स से परेशान हूँ, अब ये नुस्खे जरूर ट्राई करूंगी। धन्यवाद

  3. मेरे चेहरे पर बार-बार पिंपल हो जाते हैं, डाइट वाली टिप्स बहुत काम की लगी

  4. बहुत अच्छी पोस्ट है, कृपया डैंड्रफ और बालों के लिए भी कुछ घरेलू उपाय शेयर करें

  5. Aapka post na sirf informative hai, balki logon ko apni sehat ke prati jagruk bhi karta hai. Shandar kaam.

  6. Mujhe bahut pimples hote hai……Maine kai face wash try Kiya….lekin ab deshi nushkhe jo apne bataye hai wo try karunga…Thanks

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *