बारिश के समय बीमारियों का खतरा अक्सर बढ़ जाता है। उमस, गंदगी, पानी का जमाव और मौसम में अचानक बदलाव ये सभी हमारे रोग-प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को कमजोर कर देता है। यही कारण है की मॉनसून में वायरल फीवर, डायरिया, डेंगू , मलेरिया, त्वचा और पाचन जैसी समस्याएं बढ़ जाती है। कई लोग सोचते है, कि सिर्फ दवाइयाँ खाकर ही हम ठीक रह सकते हैं, लेकिन सच तो यह है कि अगर हमारी immunity बहुत मजबूत हो, तो हम बीमारियों से आसानी से लड़ सकते है और अपने स्वास्थ को बेहतर कर सकते है।
आयुर्वेद और योग दोनों हमारे शरीर को मजबूती देते है, योग हमारी सांसों, मांसपेशियों और मानसिक संतुलन को बेहतर करता है और आयुर्वेदिक नुस्खे हमारे पाचन और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को अंदर से मजबूत करता है। खासकर बारिश के दिनों में, जब हमारा digestion weak हो जाता है तो शरीर में बाहर के संक्रमणों के प्रति ज्यादा कमजोर हो जाता है।
अगर आप चाहते हैं कि बरसात के मौसम में आपका शरीर बीमारियों से दूर रहे, तो आपको अपनी immunity को प्राकृतिक तरीकों से बूस्ट करना होगा। यह सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहने का समय नहीं है, हर छोटी छोटी परेशानी पर दवाएं खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, इससे आपके लीवर को खतरा होता है, इसलिए अगर बहुत आवश्यक न हो तब तक गोली दवाई का सेवन करने से बचे, इसके स्थान पर आप अपनी दिनचर्या में योगासन, प्राणायाम और कुछ आसान आयुर्वेदिक नुस्खों को शामिल करे और अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना।
Monsoon में Immunity क्यों कमजोर पड़ जाती है?
Monsoon में बैक्टीरिया और वायरस का ख़तरा ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि तापमान में नमी का स्तर बढ़ जाता है, इससे मच्छरों और कीड़ो का स्तर अधिक होता है और दूषित पानी से संक्रमणों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है जिससे डायरिया और हैजा जैसी बीमारियाँ फैलती हैं। Slow Digestion की वज़ह से बारिश में metabolism rate धीमा हो जाता है, जिससे शरीर में toxins बढ़ जाते हैं। कम धूप की वज़ह से Vitamin D की कमी होने लगती है, जो immunity के लिए बेहद जरूरी है। यानी इस मौसम में शरीर को extra care की जरूरत होती है।
इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने से सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा संक्रमण की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए साफ-सफाई, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या का पालन करना बेहद जरूरी होता है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर मानसून में होने वाली बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है।
Immunity बढ़ाने वाले योग
योग सिर्फ flexibility या fitness के लिए नहीं होता है, बल्कि यह immune system को भी मजबूत करता है।
भुजंगासन (Cobra Pose) सांस की नलियों को साफ करता है,फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और पाचन शक्ति को भी सुधारता है।
बालासन (Child Pose) स्ट्रेस को कम करता है, nervous system को शांत करता है। immunity पर stress का सीधा असर होता है, यह आसन उसे रोकता है।
सेतु बंधासन (Bridge Pose) रक्त संचार को बेहतर करता है। थकान और कमजोरी को दूर करता है और शरीर को active रखता है।
सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की exercise है। digestion और blood circulation दोनों को balance करता है
Pranayama
Pranayama रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है, बारिश में सांस से जुड़ी बीमारियाँ सबसे ज्यादा होती हैं। ऐसे में प्राणायाम बहुत हैल्पफुल है।
अनुलोम–विलोम शरीर में oxygen level को बढ़ाता है। तनाव को कम करता है और immunity मजबूत करता है।
कपालभाति पाचन शक्ति को और metabolism को तेज करता है। तथा शरीर के toxins को बाहर निकालता है।
भ्रामरी दिमाग को शांत करता है। नींद की समस्या और anxiety दूर करता है, जिससे immunity naturally improve होती है।
Ayurvedic Nuskhe Monsoon Immunity के लिए
आयुर्वेद में immunity को ओजस कहा गया है। इसे बढ़ाने के लिए खानपान और नुस्खों का बड़ा महत्व है।
- गरम पानी पाचन को दुरुस्त रखता है और infections से बचाता है।
- तुलसी की चाय कफ और सर्दी-जुकाम के लिए बेस्ट है।
- अदरक-शहद digestion strong करता है और गले की खराश में तुरंत आराम देता है।
- हल्दी वाला दूध एंटीसेप्टिक और immunity booster drink है।
- आंवला पाचन को संतुलित रखता है और toxins बाहर निकालता है।
- गिलोय का काढ़ा वायरल इंफेक्शन और बुखार से बचाव के लिए अमृत है, ये immunity को भी स्ट्रांग करता है।
Lifestyle और Diet Tips
monsoon में immunity को स्ट्रांग करने के लिए सिर्फ योग और नुस्खे ही नहीं बल्कि खानपान का भी असर होता है।
हल्का और गरम खाना खाएँ ,ऑयली फूड और मसालेदार खाना खाने से परहेज करे और street food से बचें।
सीज़नल फल और सब्ज़ियाँ खाये जैसे अमरूद, पपीता, लौकी, तुरई digestion को ठीक रखते हैं।
फ्रिज का ठंडा पानी न पिएँ ये गले और digestion दोनों खराब करता है।
भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें इससे fungal infection का खतरा रहता है।
नींद पूरी लें 7 से 8 घंटे की incomplete sleep सीधा immunity को कमजोर करती है।
व्यायाम और ध्यान करे इससे physical और mental balance बना रहता है।
Immunity Boosting Herbal Tea Recipe
आयुर्वेदिक ड्रिंक जिसे आप रोज़ ले सकते है, एक कप पानी में तुलसी की 4–5 पत्तियाँ, अदरक का छोटा टुकड़ा और थोड़ी दालचीनी डालकर 5 मिनट तक उबालें। उबालने के बाद इसे गुनगुना पिए। यह चाय पाचन सुधारने के साथ-साथ सर्दी-जुकाम में भी राहत देता है।
1. मानसून में इम्यूनिटी क्यों कमजोर हो जाती है?
मानसून के दौरान नमी और बैक्टीरिया/वायरस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे इम्यून सिस्टम पर दबाव पड़ता है।
गंदा पानी, बाहर का खाना और मौसम में बदलाव भी शरीर को जल्दी बीमार कर सकते हैं। इसलिए इस मौसम में इम्यूनिटी का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।
2. मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?
संतुलित आहार लें, जिसमें फल, हरी सब्जियां और विटामिन-सी युक्त चीजें शामिल हों। रोजाना योग, प्राणायाम और हल्की एक्सरसाइज करने से शरीर मजबूत रहता है। साफ-सफाई और पर्याप्त नींद भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है।
3. मानसून में किन चीजों से बचना चाहिए?
बाहर का खाना, कच्चा या अधपका भोजन और गंदा पानी पीने से बचें। गीले कपड़े लंबे समय तक न पहनें और शरीर को सूखा रखें।
अनहाइजीनिक माहौल से दूरी बनाना बीमारियों से बचाव में मदद करता है।
निष्कर्ष
मॉनसून का मौसम सुहाना होता है, लेकिन अपने साथ बीमारियों को भी साथ लाता है। अगर immunity strong हो, तो आप बारिश के मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं। योग और प्राणायाम आपकी शारीरिक एवं मानसिक ताकत को बढ़ाते हैं, जबकि आयुर्वेदिक नुस्खे digestion और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक तरीके से मजबूत करते हैं। इसके साथ ही, थोड़ी सी सावधानी बरतने की ज़रूरत होती है जैसे हल्का भोजन, साफ-सफाई और अच्छी नींद आपकी immunity को और भी मजबूती प्रदान करती है।
तो इस बार बारिश के मौसम को चिंता में नहीं, सेहतमंद अंदाज़ में बिताइए और इस मौसम का भरपूर आनंद लीजिए योग, प्राणायाम और आयुर्वेद की मदद से।


Article is good on monsoon, it helps me
Nice article
Superb one
Good information dear…
Immunity booster ke liya acha article hai, it helps me in monsoon season
Thanx for awareness about how to improve immunity in rainy season.
Great work
I really enjoy reading your articles. The are so informative.
Wow nice good article
🙏