Weight कम करना आज के समय में एक बड़ी चुनौती बन गया है।
इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में कोई जिम जाता है तो कोई डाइटिंग करता है, तो कोई घरेलु नुस्खे ट्राय करता है, और किसी के पास समय ही नहीं है कुछ भी करने के लिए लेकिन पिछले कुछ सालों में एक तरीका बहुत तेजी से प्रचलित हुआ है — इंटरमिटेंट फास्टिंग
(Intermittent fasting)
अब सवाल ये है कि:
क्या सच में इंटरमिटेंट फास्टिंग Weight कम करने में मददगार है?
आइए जानते हैं इस प्रचलित तरीके के बारे में।

Intermittent Fasting क्या है?
इंटरमिटेंट फास्टिंग कोई डाइट प्लान नहीं है, बल्कि खाने और ना खाने का एक समय निर्धारित करना।
बल्कि इसमें भोजन का एक निश्चित समय होता है और फिक्स टाइम के लिए फास्ट (उपवास) रखा जाता है।
इसमें आप दिन के एक हिस्से में फास्ट (उपवास) करते हैं और बाकी समय खाना खाते हैं।
Intermittent Fasting एक ऐसा तरीका है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
| 14:10 नियम — इसमें आप 14 hours fasting, 10 hours eating period |
| 16:8 नियम — इसमें आप 16 hours fasting, 8 hours eating period |
| 18 :6 नियम — इसमें आप 18 hours fasting, 6 hours eating period |
| 24:00 नियम — इसमें आप 24:00 hours fasting no eating period |
| शुरुवात आप कम से करेंगे 14:10 fasting, क्यों कि हमारे बॉडी को आदत नहीं है fasting की जब आप comfortable हो जाये तो आप fasting कि टाइमिंग बड़ा सकते है। |

उदाहरण:
अगर आप रात को 8 बजे खाना खाते हैं, तो अगला खाना अगले दिन दोपहर 12 बजे के बाद खा सकते हैं। बीच में सिर्फ पानी, ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी वगैरा पी सकते हैं। आप अपने समय के हिसाब से fasting कर सकते है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग से वज़न कैसे कम किया जाता है?
जब आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते, तो आपका शरीर पहले से जमा फैट को एनर्जी के रूप में यूज़ करता है।
यह तरीका आपके इंसुलिन लेवल को घटाने में मदद करता है, जिससे फैट बर्निंग बहुत तेजी से होती है।
कम कैलोरी + बेहतर मेटाबॉलिज्म = वज़न में कमी
इससे हमें कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं?
(1) वज़न कम करने में कारगर
जब खाने का समय सीमित होता है,, तो अधिक खाने की संभावना नहीं रहती।
(2) ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
इंटरमिटेंट फास्टिंग टाइप-II डायबिटीज़ में भी कारगर साबित होता है।
(3) मन की एकाग्रता को बढ़ाता है
कुछ लोगों को ध्यान लगाने और फोकस करने में मदद करता है।
(4) ये तरीका सस्ता, सरल और असरदार है
किसी जटिल उपाय की आवश्यकता नहीं, केवल भोजन के समय को नियंत्रित करना|
क्या ये सबके लिए उपयोगी है?
Note- ऐसे लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लेना चाहिए।
इंटरमिटेंट फास्टिंग करते समय किन बातों का ख्याल रखें?
(1) फास्टिंग की अवधि के दौरान हाइड्रेटेड रहें:
भरपूर मात्रा में पानी पिएं, हर्बल टी, नारियल पानी, नींबू पानी (बिना चीनी) ले सकते हैं।
(2) खाने के समय पौष्टिक आहार लें:
सिर्फ भोजन करने का समय सीमित है, लेकिन जो खा रहे हैं वह पौष्टिक होना चाहिए – जैसे फल, सब्ज़ियाँ, दालें, नट्स, और साबुत अनाज।
(3) बाहर के खाने से बचे
फास्टिंग खत्म होने पर फास्ट फूड या पैकेट वाले फूड ना खाये।
मेरा अनुभव – क्या ये मेरे लिए सच में काम किया?
मैंने 1 महीने के लिए 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाई और बिना किसी खास डाइट के 5 किलो वजन कम किया। सबसे अच्छी बात ये थी कि मैं देर रात में स्नैक्स नहीं खाती थी, जिससे पेट हल्का रहता था और नींद भी अच्छी आती थी।
निष्कर्ष: क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग फायदेमंद है?
अगर आप weight घटाने का आसान, कम खर्चीला और प्रैक्टिकल तरीका ढूंढ रहे हैं, तो इंटरमिटेंट फास्टिंग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, लेकिन याद रहे — हर शरीर अलग होता है, इसलिए खुद पर प्रेशर न डालें। धीरे-धीरे ट्राय करें और शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें


Aaj se try krugi mai
Kya Sach me kaam krta hai
Very nice
Good
Bahot acha bataya hai
Good content
It was really helpful for me. I have weight loss 15 kg 15 in days . I was read this blogs and after then apply on me. I am surprised that easy and fast way can do weight loss.