Gut Health क्या है? कब्ज, एसिडिटी और IBS से छुटकारा पाने के 10 आसान उपाय

Gut health गट हेल्थ के लिए आंतों का चित्र और आसपास रखे फल, सब्ज़ियां और हेल्दी फूड

Gut health– कब्ज, गैस या एसिडिटी—ये शब्द सुनते ही शायद आपको भी अपने ही अनुभव याद आ जाएं। कभी ऑफिस जाने से पहले पेट साफ़ न हो तो सारा दिन भारीपन लगता है। कभी पार्टी में तला-भुना खा लिया और रात को सीने में जलन शुरू हो गई।

कुछ लोगों के लिए तो ये दिक़्क़तें इतनी आम हैं कि वो सोचते हैं—”अरे,ये तो मेरे साथ हमेशा होता है। लेकिन असल सच्चाई ये है कि ये सब हमारी gut health से जुड़ा हुआ है। अगर गट हेल्थ सही है तो खाना आसानी से पच जाता है, शरीर को ताक़त मिलती है और दिमाग भी हल्का महसूस करता है। लेकिन ज़रा-सी गड़बड़ी हो जाए तो छोटी समस्या भी बड़ी परेशानी बन जाती है।

Gut health क्या है?

गट हेल्थ को आसान भाषा में समझें तो ये हमारी आंतों और पूरे पाचन तंत्र की हालत है। जब गट हेल्थ ठीक रहती है तो कब्ज या एसिडिटी जैसी छोटी-छोटी दिक़्क़तें पास भी नहीं फटकतीं। खाना सही से टूटकर शरीर में लगता है और हमें रोज़मर्रा के काम करने की ऊर्जा मिलती है।

Gut health क्यों ज़रूरी है?

शोध बताते हैं कि हमारे शरीर की लगभग 70% रोग-प्रतिरोधक क्षमता आंतों से जुड़ी होती है। सोचिए, अगर आंतें ही कमजोर होंगी तो शरीर बीमारियों से कैसे लड़ेगा? यही वजह है कि डॉक्टर भी कहते हैं—”अगर गट हेल्थ अच्छी है तो आपकी आधी सेहत अपने आप ठीक रहेगी।

गट हेल्थ सुधारने के 10 आसान उपाय

  1. फाइबर से भरपूर डाइट लें.

    फाइबर आंतों को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। साबुत अनाज, दालें, हरी सब्ज़ियां और फल आपकी gut health को बेहतर करने में मदद करते हैं।

  2. दही और प्रोबायोटिक इस्तेमाल में ले

    दही, छाछ और घर का बना आचार अच्छे बैक्टीरिया के स्रोत हैं। ये आपके आंतों में संतुलन बनाकर रखते हैं।

  3. हाइड्रेशन बनाए रखें

    पानी, नारियल पानी और हर्बल टी पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है। पानी की कमी से कब्ज और एसिडिटी दोनों बढ़ जाते हैं।

  4. प्रीबायोटिक खाना खाएं

     प्रीबायोटिक वो खाना है जो अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद करते हैं। प्याज़, लहसुन, केला और शकरकंद ये gut health को बेहतर करते हैं।

  5. तनाव कम करें

    स्ट्रेस आपकी पाचन शक्ति को प्रभावित करता है। ध्यान, योग और गहरी सांस लेने से gut health अच्छा होता है।

  6. पैकेज्ड फूड और जंक फूड से दूरी बनाये

    पैकेज्ड फ़ूड, तेल और मसाले ये आपके आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। हेल्दी स्नैक्स जैसे मखाना, भुना चना और मुरमुरा खायें।

  7. रोजाना व्यायाम करें

    30 मिनट वॉक या योगासन करें। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी कम होती है।

  8. पर्याप्त नींद लें

    रोजाना 7–8 घंटे की नींलें; ये आपकेहार्मोनन और पाचन तंत्र दोनों को बैलेंस करताहै।

  9. सही समय पर खाना खाये

    सही समय पर खाना न खाने से gut health बिगड़ जाता है। रोज़ाना खाना समय पर ही खाये।

  10. घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करे

    गुनगुना पानी, अदरक की चाय, सौंफ और अजवाइन जैसी चीज़ें पाचन को बेहतर बनाती हैं जिससे से gut health इम्प्रूव होता है। 

Gut health foods

  • छाछ, दही और लस्सी
  • सेब, केला, पपीता, अमरूद
  • हरी सब्ज़ियां जैसे पालक, लौकी, शकरकंद
  • ओट्स और साबुत अनाज

ये सारे foods कब्ज, एसिडिटी और IBS से लड़ने में मदद के हैं।

Gut health supplements

कभी-कभी सिर्फ डाइट काफी नहीं होता। ऐसे में आप डॉक्टर  से सलाह लेकर gut health supplements ले सकते हैं। इनमें प्रोबायोटिक कैप्सूल, डाइजेस्टिव एंज़ाइम्स और फाइबर सप्लीमेंट भी शामिल होते हैं।

Gut health drink

  1. घर पर भी आप हेल्दी gut health drink बना सकते हैं—हल्दी वाला गुनगुना दूध, अजवाइन का पानी, नींबू और शहद कापानी, और, पुदीना और सौंफ की चाय ये आंतों को आराम पहुंचाते हैं और डाइजेशन को ठीक करते हैं।

  2. Dabur gut health juice में आंवला, एलोवेरा और त्रिफला जैसी जड़ी-बूटियां होती हैं, जो एसिडिटी और कब्ज को कम करने और आंतों की सफाई करती हैं।

Gut health test कैसे करवाये?

अगर आपको लगातार कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द या IBS की समस्या बनीरहती है,, तो डॉक्टर से gut health test कराना ज़रूरी है। इसमें स्टूल टेस्ट, ब्रीथ टेस्ट और ब्लड टेस्ट से पता लगाया जाता है कि गट में कितने अच्छे और बुरे बैक्टीरिया मौजूद हैं।

निष्कर्ष

गट हेल्थ आपके पूरे शरीर और दिमाग की सेहत तय करती है। अगर आप कब्ज, एसिडिटी और IBS जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो सही खानपान, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम से आप लंबे समय तक फिट और एक्टिव रह सकतेहैं।

हेल्दी गट = हेल्दी लाइफ

5 thoughts on “Gut Health क्या है? कब्ज, एसिडिटी और IBS से छुटकारा पाने के 10 आसान उपाय”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *