ग्रीन टी – आजकल हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है, और green tea का नाम हर किसी ने सुना है। आधारितन, क्या ये सच में काम करती है? हां! ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, वजन कम करने में मदद करती है, स्किन को साफ रखती है, और इम्यून सिस्टम भी मजबूत करती है। चेहरे और बालों के लिए भी ये फायदेमंद हैं (catechins)। हम जानेंगे 10 फायदे, नुकसान और घरेलू नुस्खे।
ग्रीन टी क्या होती है?
ये चाय की पत्ती होती है, लेकिन इसे काले चाय की तरह प्रोसेस नहीं किया जाता। मतलब इसे ऑक्सीडाइज नहीं किया जाता, जिससे इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा असरदार रहते हैं।
ग्रीन टी के 10 जबरदस्त फायदे
वज़न घटाने में मददगार
ये मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर ज्यादा फैट बर्न करता है। खासकर पेट की चर्बी कम करने में असरदार मानी जाती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स का खज़ाना
इसमें कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो बॉडी को डिटॉक्स करता है और बीमारियों से बचाता है।
डायबिटीज कंट्रोल में मदद
रिसर्च कहती है कि इसको पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है, खासकर टाइप 2 डायबिटीज वालों के लिए।
दिल की सेहत सुधारे
यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में मदद करती है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा घटाती है।
स्किन को बनाए ग्लोइंग
इसका रोज़ाना सेवन स्किन से टॉक्सिन्स हटाता है और पिंपल्स, एक्ने जैसी परेशानियों से बचाता है।
बालों के लिए वरदान
इसको ठंडा करके बालों में लगाने से डैंड्रफ कम होता है और बालों का झड़ना भी कम होता है।
मेंटल अलर्टनेस बढ़ाए
इसमें थोड़ी मात्रा में कैफीन होता है, जो दिमाग को एक्टिव रखता है लेकिन नशा नहीं करता।
इम्यून सिस्टम मजबूत करे
सर्दी-जुकाम से लड़ने के लिए ये एक बेहतरीन नैचुरल ऑप्शन है।
बदबूदार सांसों का इलाज
ये बैक्टीरिया को मारती है जो मुंह की बदबू पैदा करते हैं।
एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी
झुर्रियां कम करने और स्किन को जवां रखने में मददगार।
ग्रीन टी के नुकसान
अधिक कैफीन का प्रभाव
ज़्यादा ग्रीन टी पीने से घबराहट, नींद न आना, सिरदर्द या दिल की धड़कन तेज़ हो सकती है।
खाली पेट न पिएं।
इसे खाली पेट पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है या उल्टी जैसा महसूस हो सकता है।
आयरन की कमी बढ़ सकती है।
ये आयरन के अवशोषण को कम कर सकती है, जिससे एनीमिया की समस्या हो सकती है।
प्रेग्नेंसी में सावधानी
इसमें मौजूद कैफीन और कुछ अन्य तत्व गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है?।
कब पीना सही है?
बहुत लोग सोचते हैं कि सुबह उठते ही इसको पीने से बॉडी डिटॉक्स हो जाएगी और फायदे से घटेगा। लेकिन ऐसा करना उल्टा पड़ सकता है। इसमें एक चीज़ होती है, टैनिन- ये खाली पेट लेने पर पेट में एसिड बढ़ा सकता है। कई लोगों को है। जलन होती है, पेट खज़ाना होता है, या कभी-कभी मिचली भी आने लगती है।तो फिर कब पीनी चाहिए?
सिंपल है, थोड़ा सा कुछ खा लीजिए। फिर इसको पीजिए या फिर खाना खाने के एक-दो घंटे बाद लीजिए। उस टाइम पर बॉडी भी रिलैक्स होती है।
कब पीना सही है?
बहुत लोग सोचते हैं कि सुबह उठते ही इसको पिने से बॉडी डिटॉक्स हो जाएगी, और वजन घटने लगेगा लेकिन ऐसा करना आपको उल्टा पड़ सकता है। green tea में टैनिन होती है। ये खाली पेट लेने पर पेट में एसिड बढ़ा सकता है। कई लोगों को इससे जलन हो सकती है,पेट में भारीपन लगना या कभी-कभी मिचली आ सकती है
तो फिर कब पीनी चाहिए?
सिंपल है, थोड़ा सा कुछ खा लीजिये, फिर इसको पिए या फिर खाना खाने के एक-दो घंटे बाद लीजिये। उस टाइम पर बॉडी भी रिलैक्स होती है और अच्छे से काम करती है। इसे आप दिन में 2 से 3 बार ही पिएं।
घरेलू नुस्खे (DIY Tips)
ग्रीन टी + नींबू: यह वजन कम करने में मदद करता है, और हां, शुगर बिल्कुल न डालें।
इस्तेमाल किए हुए टी बैग को फ्रिज में रखें। जब वह ठंडा हो जाए, तो उसे अपनी पलकों पर रखें। यह डार्क सर्कल के लिए काम करता है।
ग्रीन टी से बाल धोएं: एक मग में ठंडी ग्रीन टी लें और बाल धोने के बाद आखिरी में इसे प्रयोग करें। बालों में शाइन आएगी और डैंड्रफ भी खत्म होगा।
इसको पीसकर पाउडर बनाएं। उसके बाद उसमें में थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालें और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। 5-10 मिनट तक रखें, फिर उसे ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर शाइन आएगा और गंदगी साफ होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
- ग्रीन टी कब पीनी चाहिए?
दोपहर खाने के 30 मिनट बाद इसको पीना सबसे अच्छा माना जाता है। रात को सोने से ठीक पहले न पिएं, नहीं तो नींद खराब हो सकती है। - दिन में कितनी बार पीनी चाहिए?
2 से 3 कप काफी हैं। ज़्यादा पिएंगे तो इससे पेट में गैस या एसिडिटी हो सकती है। - क्या ग्रीन टी से सच में वजन कम होता है?
हां, लेकिन सिर्फ इसे पीने से वजन नहीं घटेगा। साथ में डायट कंट्रोल और एक्सरसाइज़ भी ज़रूरी है। - क्या गर्म ग्रीन टी ज्यादा फायदेमंद है या ठंडी?
green tea ज्यादा असरदार होती है। ठंडी करने पर थोड़े फायदे कम हो सकते हैं, लेकिन स्किन और बालों पर ठंडी ग्रीन टी लगाना फायदेमंद है। - क्या हर कोई ग्रीन टी पी सकता है?
ज्यादातर लोग पी सकते हैं, लेकिन: अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो डॉक्टरी सलाह लें। बहुत लो बीपी वाले लोग इसे ज्यादा न पिएं। बच्चों को न दें। - कौन सी ग्रीन टी सबसे अच्छी होती है?
ऑर्गेनिक ग्रीन टी सबसे बढ़िया होती है, वो भी बिना फ्लेवर वाली। - क्या ग्रीन टी और ब्लैक टी एक साथ पी सकते हैं?
जी नहीं। दोनों में कैफीन होती है, इसलिए एक दिन में एक ही तरह की चाय पिएं। ग्रीन टी से बाल धोएं। एक मग में ठंडी ग्रीन टी लें और बाल धोने के बाद आखिरी में इसे प्रयोग करें। बालों में शाइन आएगी और डैंड्रफ भी खत्म होगा।
आख़िरी बात
ग्रीन टी कोई जादुई ड्रिंक नहीं है जो एक कप पीते ही पेट अंदर कर दे या स्किन चमका दे। ये एक हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा है न कि उसका शॉर्टकट। अगर आप सोचते हैं कि बिना खानपान सुधारे, बिना एक्सरसाइज किए सिर्फ ग्रीन टी पीकर वजन घटेगा, तो आप खुद को पागल बना रहे हैं। लेकिन हां, अगर आप सही डाइट, रोज़ाना थोड़ी बहुत फिज़िकल एक्टिविटी और हेल्दी रूटीन के साथ ग्रीन टी को अपनी लाइफ में शामिल करते हैं तो इसके फायदे नज़र आने लगते हैं।


Perfect information dear 👌
Perfect information dear 👌
Badiya main rooj morning main try karugi
Green tea is very beneficial
After taking green tea, I feel my energy level increase
Great article about green tea, very informative!
Mai aaj se hi geeen tea try karungi.
Green tea is really effective . Thx for sharing this ..
Green tea sach me fayada krta hai