गले में खराश एक बहुत ही आम समस्या है, जो अक्सर बदलते मौसम, वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम या धूल-मिट्टी के कारण हो जाती है। कई बार गले में खराश के साथ दर्द, खांसी, सूजन और जलन भी महसूस होती है। गले में खराश होने पर व्यक्ति को बोलने, खाने-पीने और निगलने में काफी परेशानी होती है। गले में खराश बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक किसी को भी प्रभावित कर सकती है। यह समस्या ज्यादातर सर्दियों के मौसम में होती है, लेकिन गर्मियों में भी ठंडी चीज़ों के सेवन से गले में खराश की समस्या बढ़ सकती है। अच्छी बात यह है कि गले में खराश को ठीक करने के लिए हमेशा दवाइयों की ज़रूरत नहीं होती।
कई घरेलू उपाय ऐसे हैं, जिन्हें अपनाकर आप गले की खराश और दर्द दोनों से छुटकारा पा सकते हैं। गले में खराश के लिए नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करना, शहद और अदरक का सेवन करना, हल्दी वाला दूध पीना या तुलसी की चाय पीना बेहद फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपके साथ गले में खराश और दर्द से राहत पाने के 16 बेहतरीन घरेलू उपाय साझा कर रहे हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित, सरल और असरदार हैं।
गले में खराश और दर्द के लिए 16 घरेलू उपाय
शहद और अदरक
शहद और अदरक का मिश्रण गले में खराश और खांसी दोनों के लिए फायदेमंद है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है गले की खराश को कम करता है। एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 बार लें।तुलसी की चाय
तुलसी को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। 4 से 5 तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीने से गले में आराम मिलता है और इंफेक्शन ठीक होता है। तुलसी की चाय दिन में 2 बार ले सकते है।हल्दी वाला दूध
गले में खराश और दर्द से तुरंत राहत के लिए हल्दी वाला दूध बेहद फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को दूर करता हैं। रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर पिएं ये गले की कखराश को जल्दी ठीक करता है।लौंग चबाना
लौंग का इस्तेमाल गले की खराश और खांसी दोनों के लिए किया जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो गले के संक्रमण को कम करता हैं। दिन में 1–2 लौंग धीरे-धीरे चबाने से गले में आराम मिलता है।अदरक की चाय
गले में खराश होने पर अदरक की चाय पीना बहुत फायदेमंद है। यह गले की सूजन और दर्द को कम करती है। अदरक में मौजूद गुण बैक्टीरिया ये वायरस से लड़ते हैं।गुनगुना पानी पीना
गले में खराश के दौरान ठंडी चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए। दिनभर गुनगुना पानी पिने से गले की खराश और सूजन कम हो जाती है।दालचीनी और शहद
दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर खाने से गले की खराश जल्दी ठीक होती है। दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गले की जलन और खराश को दूर करता है।मुलेठी का टुकड़ा
मुलेठी गले की खराश और खांसी का प्राकृतिक उपचार है। इसे धीरे-धीरे चूसने या चबाने से गले की खराश और दर्द दोनों में आराम मिलता है।भाप लेना
जब गले में खराश हो और साथ में नाक भी बंद हो जाए, तो भाप ले विक्स डाल कर ये तुरंत आराम देता है, रात को सोने से पहले भाप लें , इससे नींद भी अच्छी आती है और गले में दर्द कम हो जाता है। दिन में एक से दो बार भाप लें ये गले को जल्दी राहत मिलता है।नमक के पानी से गरारे
गले की खराश का सबसे पुराना और भरोसेमंद उपाय है नमक वाले पानी से गरारे करना। यह न सिर्फ गले की सूजन कम करता है बल्कि बैक्टीरिया और इंफेक्शन को भी दूर करता है। दिन में 2-3 बार गरारे करने से गले का दर्द काफी हद तक कम हो जाता है।कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय अपने सुकून देने वाले और सूजन कम करने वाले गुणों के लिए मशहूर है। यह गले की खराश को शांत करती है और शरीर को भी रिलैक्स करती है।पुदीना
पुदीना में मौजूद मेन्थॉल गले को ठंडक देता है और हल्की सुन्नता पैदा करता है, जिससे दर्द कम महसूस होता है। इसके अलावा यह जकड़न और जमाव को भी दूर करता है।मेथी
मेथी बीज में ऐसे गुण होते हैं जो बैक्टीरिया और सूजन दोनों को कम करने का काम करते हैं। मेथी का काढ़ा या गरारे गले की खराश में बेहद असरदार होते हैं।मार्शमैलो रूट
यह जड़ी-बूटी शरीर में एक तरह का चिकनाईदार पदार्थ बनाती है, जो गले को ढककर वहां आराम पहुंचाती है। इससे गले की जलन और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है।स्लिपरी एल्म
स्लिपरी एल्म में म्यूसिलेज नामक तत्व पाया जाता है जो गले पर एक परत बना देता है। यह परत गले की जलन को कम करती है और बोलने-खाने में आसानी देती है।लहसुन
लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। यह उन जीवाणुओं से लड़ने में मदद करता है जो गले की खराश का कारण बनते हैं। कच्चा लहसुन चबाना या इसे गर्म पानी और शहद में मिलाकर पीना लाभकारी है।
गले में खराश से बचने के आसान टिप्स
बहुत ठंडा पानी या आइसक्रीम खाने से बचें, खासकर मौसम बदलते वक़्त।
तला – भूना और मसालेदार चीज़ें गले की खराश को और बढ़ा देता हैं।
ज्यादा ज़ोर से बोलने या बार-बार चिल्लाने से गला जल्दी खराब होता हैं।
सर्दी-जुकाम में हमेशा गुनगुना पानी पीने पिए।
शरीर को हाइड्रेट रखें और पानी, सूप या हर्बल टी लें ये आपके गले को आराम देता हैं।
प्रश्न और उत्तर (Q&A)
प्रश्न 1: गले में खराश क्यों होती है?
अक्सर मौसम बदलते ही , सर्दी-जुकाम, धूल-मिट्टी या ठंडी चीज़ें खाने से हो जाता है या कभी-कभी ज्यादा बोलने से भी गला बैठ जाता है और खराश शुरू हो जाता है।
प्रश्न 2: गले की खराश जल्दी कैसे ठीक करें?
पानी में थोड़ा नमक डाल के गरारा करे, अदरक-शहद खाएँ और रात को हल्दी वाला दूध पिएँ। इससे जल्दी राहत मिलता है।
प्रश्न 3: क्या हमेशा डॉक्टर के पास जाना ज़रूरी है?
नहीं, गले की खराश 3 से 4 दिन में ठीक हो जाता है। लेकिन अगर 5–7 दिन से ज्यादा हो साथ में तेज बुखार या बहुत सूजन हो, तो डॉक्टर से ज़रूर मिलें।
निष्कर्ष
गले में खराश छोटी सी दिक्कत है, लेकिन जब होती है तो सच में परेशान कर देती है। खाना खाते समय गले में दर्द या बात करते वक्त गले में दर्द होना अच्छी बात यह है कि हम सभी के घर में इसका उपाय मौजूद हैं। गरारे करना, शहद-अदरक लेना, हल्दी वाला दूध पीना या बस आराम से गुनगुना पानी पीते रहना ये सब गले की खराश को जल्दी दूर कर देता हैं। लेकिन अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे सही कदम है।
ले में खराश अक्सर सर्दी-जुकाम, एलर्जी या मौसम बदलने के कारण होती है। समय पर सही देखभाल करने से यह समस्या जल्दी ठीक हो जाती है और राहत मिलती है। इसलिए शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत घरेलू उपाय अपनाना शुरू करें।
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए घरेलू उपाय किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह या उपचार का विकल्प नहीं हैं। यदि गले में खराश लंबे समय तक बनी रहे, तेज दर्द, बुखार या अन्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें। लेखक या प्रकाशक इस जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।


This well presented and insightful information is highly valuable and greatly beneficial for people. Good job
Thanku for sharing
Good content…keep doing
Worth it….thnx
Thank you for sharing
Nice article 👍
Great article about throat infection
Gale me kharash me liye kfi acha article likha hai apne