Fatty Liver: कारण, लक्षण और 6 आसान घरेलू उपाय

Fatty Liver के कारण और घरेलू उपाय

आज हम बात करेंगे एक ऐसी बीमारी के बारे में जो आजकल खराब दिनचर्या या लाइफस्टाइल तथा खान-पान सही न होने के कारण लोगों में फैल रही है, Fatty liver की समस्या जो तेजी से बढ़ती जा रही हैं। छोटे बच्चों से ले कर बड़े तक सभी परेशान है बिजी लाइफ में बाहर का खाना या फ़ास्ट-फ़ूड, ऑयली-फ़ूड का ज्यादा प्रयोग करना Fatty Liver का कारण है और शारीरिक मेहनत कम करना। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, अगर समय रहते इसे पहचाना जाए और जीवनशैली में थोड़ा बदलाव किया जाए, तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता हैं। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फैटी लिवर धीरे-धीरे बढ़ने वाली समस्या है, इसलिए शुरुआती संकेतों को समझना बहुत जरूरी होता है। सही समय पर डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। जागरूकता और नियमित देखभाल ही इस समस्या से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।

 

फैटी लीवर क्या होता है?

जब हमारे लीवर में सामान्य से ज्यादा फैट ( चर्बी ) जमा हो जाता है तो उसे फैटी लीवर कहते हैं । लीवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो भोजन को पचाने में मदद करता है और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थो को निकालने में मदद करता है। यही नहीं बल्कि ब्लड को Filter करने और साफ करने का भी काम करता है तथा प्रोटीन का उत्पादन करके ब्लड का थक्का बनने से रोकता हैं।

फैटी लिवर की समस्या अक्सर गलत खानपान, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण होती है। शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण साफ दिखाई नहीं देते, इसलिए समय पर जांच कराना जरूरी होता है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

Fatty liver दो प्रकार के होते है।

  1.  नॉन अल्कोहलिक  फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) यह तब होता है जब लीवर में वसा जमा हो जाता हैं, लेकिन इसका कारण शराब नहीं होता।

  2. अल्कोहलिक फैटी लिवर डिज़ीज (AFLD)  अधिक शराब पीने से Fatty liver होता है ये लीवर फेलियर का कारण बन सकता है इससे लीवर में सूजन हो जाता  हैं।

Fatty liver किन कारण से होता है

  • टाइप 2 डायबिटीज– शरीर में इंसुलिन का बहुत महत्व है, विषेकर एनर्जी बढ़ाने के लिए या शुगर को कंट्रोल करने के लिए। लेकिन जब शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है तो Fatty liver हो जाता है टाइप 2 डायबिटीज के कारण ही इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं हो पता हैं।

  • हाइपरलिपीडेमिया– खून में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने से लीवर में वसा जमा होती हैं।

  • दवाइयों का दुष्प्रभाव– कुछ दवाइयों जैसे स्टेरॉयड, एस्पिरिन, कैंसर की दवाइयाँ लीवर में वसा जमा कर सकती हैं।

fatty liver में क्या करें

एक घंटा वॉक करें, योग करें, कार्डिओ एक्सरसाइज करें, स्विमिंग, साइक्लिंग कोई भी एक्टिविटी अपने दिनचर्या में शामिल करें इसे फैट बर्न होगा खाने में शामिल करे फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज और विटामिन C को अपने खाने में शामिल करें

fatty liver में क्या ना करें

ज्यादा ऑइली फूड, स्वीट्स, जंक फूड और मसालेदार खाना खाने से बचे इससे लीवर पर बोझ पड़ता है इससे Fatty liver होता हैं,शराब का सेवन न करें ,चीनी ना खायें इससे  फैट जमा होता है और ज्यादा  लाल मांश खाने से वसा जमा हो जाता है इससे बचना चाहिए

Fatty liver के लक्षण

  • Fatty liver स्टार्टिंग में पता नहीं चलता लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है वैसे ही  लक्षण दिखाई देने लगते हैं। समय रहते ही इसका इलाज शुरू कर दे।

  • बॉडी में एनर्जी की कमी होना, जल्दी थक जाना और भूख न लगना तथा डाइजेशन प्रॉब्लम होना ।

  • पेट में कभी-कभी ऊपर राइट साइड में हल्का दर्द महसूस होना, चेहरे और आखों में  पीलापन दिखाई देना ये लीवर खराब होने के संकेत होते हैं।

  • लीवर खराब होने से पेट में लिक्विड पदार्थ जमा हो जाता हैं। इससे व्यक्ति के पेट में भारीपन महसूस होता है और मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होता हैं।

  • ब्रेन पर भी इसका प्रभाव पड़ता है याददाश्त कमजोर होती है चक्कर आना या भ्रम पैदा हो सकता है इसे Hepatic Encephalopathy कहा जाता हैं ।

फैटी लीवर को ठीक करने के घरेलू उपाय

  1. रोजाना  30 मिनिट का वॉक करें तथा योग करें भुजंगासन, धनुरासन, चक्रासन, पद्मासन, अनुलोम विलोम, पवन मुक्तासन, उत्तानपादासन, नौकासन, सेतुबंध आसान, भस्त्रिका ,कपालभाती प्राणायाम, मंडूकासन, योग मुद्रासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार और वक्रासन ये सभी योग फायदेमंद हैं।

  2. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर पियें ये लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करता हैं।

  3. मॉर्निंग में हल्दी वाला दूध पियें या हल्दी पानी पियें इससे सूजन कम होता हैं और अदरक का काढ़ा भी सूजन को कम करता हैं।

  4. दिन में  2 बार ग्रीन टी पियें इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो लीवर की सफाई में मदद करता है और ब्लैक कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट होता है ये लीवर की सूजन को कम करता हैं।

  5. आंवले का जूस पियें या आंवले की चटनी बना कर खाये या फ़िर आंवला चूर्ण  का  प्रयोग करें, मॉर्निंग में रोज खाली पेट एक चमच्च आंवला चूर्ण पानी के साथ ले इससे 15 से 20 दिन में लीवर की परेशानी दूर हो जाएगी।

  6. Fatty liver में, छाछ बहुत फायदेमंद होता है इसमें थोड़ा हींग,काली मिर्च, भूना जीरा, काला नमक मिलाकर लंच टाइम में ले बहुत लाभ मिलेगा।

निष्कर्ष:-

Fatty liver एक सामान्य समस्या है लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है, जोकि हमारी दिनचर्या, खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी का नतीजा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर इसे समय रहते पहचान लिया जाए और थोड़ा प्रयास किए जाएं -जैसे कि सही खानपान, नियमित योग, मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक और घरेलू उपाय- तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
शराब, जंक फूड, मीठा और ऑयली खाना छोड़कर, अगर आप अपनी दिनचर्या में ताजे फल, हरी सब्ज़ियाँ, आंवला, हल्दी, नींबू पानी और ग्रीन टी जैसे प्राकृतिक और देशी उपाय शामिल करते हैं, तो लीवर की सेहत में अवश्य सुधार होगा। साथ ही योग और एक्सरसाइज लीवर को एक्टिव और डिटॉक्स रखने में मदद करते हैं। यदि लीवर स्वस्थ है, तो पूरा शरीर स्वस्थ है। समय रहते सतर्क रहना और अपने शरीर की ज़रूरतों को समझना ही असली समाधान है, और जो अपने शरीर की ज़रूरतों को समझ गया वही असली समझदार है।

FAQs

1. फैटी लिवर के मुख्य कारण क्या हैं?

फैटी लिवर का मुख्य कारण गलत खानपान, ज्यादा तेल और जंक फूड का सेवन, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी है।
इसके अलावा, ज्यादा शराब का सेवन और डायबिटीज भी इसका कारण बन सकते हैं। लाइफस्टाइल में सुधार करके इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।

शुरुआती अवस्था में इसके स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते, लेकिन कुछ लोगों को थकान, पेट के दाहिने हिस्से में हल्का दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। कई बार यह जांच के दौरान ही पता चलता है। इसलिए नियमित हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी होता है।

 

संतुलित आहार लें, जंक फूड और तला-भुना खाने से बचें और नियमित व्यायाम करें।
वजन नियंत्रित रखना और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।
डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही इलाज और लाइफस्टाइल अपनाने से इसे ठीक किया जा सकता है।

Disclaimer:

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। यदि आपको फैटी लिवर या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लक्षण महसूस होते हैं, तो सही जांच और उपचार के लिए अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। लेखक या प्रकाशक इस जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

 

5 thoughts on “Fatty Liver: कारण, लक्षण और 6 आसान घरेलू उपाय”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *