ईवनिंग स्नैक्स (Evening snacks)– दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करने या बाहर भागदौड़ करने के बाद जब हम घर लौटते हैं, तो शरीर और दिमाग़ दोनों थके हुए महसूस करते हैं। ऐसे में सबसे पहले ख्याल आता है कि कुछ हल्का, टेस्टी और जल्दी बनने वाला स्नैक खाया जाए। दिक़्क़त यह है कि इस वक्त अक्सर लोग आसान विकल्प चुन लेते हैं जैसे चिप्स, बिस्किट्स या तली-भुनी चीज़ें। ये स्नैक्स भले ही स्वाद में अच्छे लगते हैं, लेकिन इनके असर लंबे समय तक साथ रहते हैं। धीरे-धीरे पाचन गड़बड़ होने लगता है, पेट भारी रहता है और थकान भी जल्दी आ जाती है।
यही वजह है कि हेल्दी इवनिंग स्नैक्स, चुनना ज़रूरी है। ऐसे स्नैक्स जो न सिर्फ़ स्वाद में बेहतरीन हों, बल्कि शरीर को पोषण और ऊर्जा भी दें। सही विकल्प आपकी शाम को रिलैक्सिंग बना सकते हैं और डिनर तक भूख को संतुलित भी रखते हैं।
क्यों ज़रूरी हैं हेल्दी ईवनिंग स्नैक्स?
- दिनभर काम करने के बाद बॉडी को तुरंत एनर्जी चाहिए होती है। सही ईवनिंग स्नैक्स शरीर को रीचार्ज कर देते हैं।
- अगर आप शाम को सही खाना खा लेंगे, तो डिनर में ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचेंगे।
- हेल्दी और टेस्टी ईवनिंग स्नैक्स मूड को फ्रेश कर देते हैं और थकान मिटाते हैं।
- जब आप जंक फूड की जगह पौष्टिक स्नैक्स लेते हैं, तो कैलोरी बैलेंस होता है।
हेल्दी ईवनिंग स्नैक्स शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ एनर्जी लेवल को संतुलित बनाए रखते हैं। यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करते हैं, जिससे अचानक भूख और थकान नहीं होती। नियमित रूप से सही स्नैक्स लेने से पूरे दिन की डाइट बैलेंस रहती है।
16 बेहतर इवनिंग स्नैक्स
- स्प्राउट सलाद
स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे प्याज़, टमाटर, खीरा, नींबू और थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर तैयार करें। यह हल्का भी है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। ईवनिंग स्नैक्स के लिए यह सबसे आसान विकल्प है। - ओट्स चिल्ला
अगर आपको थोड़ा हेवी ईवनिंग स्नैक्स चाहिए तो ओट्स का चिल्ला बढ़िया रहेगा। इसमें सब्ज़ियाँ डालकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। यह आसानी से बन जाता है यह हेल्दी विकल्प है। - वेजिटेबल सूप
गर्मा गर्म वेजिटेबल सूप न सिर्फ़ पचने में आसान है बल्कि पोषण से भरपूर भी है। गाजर, बीन्स, टमाटर और शिमला मिर्च डालकर सूप बनाएँ। यह लाइट होने के बावजूद एनर्जी देता है और ईवनिंग स्नैक्स का बेहतरीन हेल्दी ऑप्शन है। - चिल्ला
अगर आपको थोड़ा हेवी ईवनिंग स्नैक्स चाहिए तो ओट्स का चिल्ला बढ़िया रहेगा। इसमें सब्ज़ियाँ डालकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। यह आसानी से बन जाता है और हेल्दी विकल्प है। - फ्रूट प्लेटर
पपीता, सेब, अमरूद, संतरा या मौसमी जैसे फलों का मिक्स प्लेटर सबसे नैचुरल और हेल्दी स्नैक है। फाइबर और विटामिन से भरपूर यह ईवनिंग स्नैक वजन घटाने वालों के लिए भी सही है। - चना चाट
उबले हुए चने, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू और मसाले डालकर तैयार की गई चना चाट टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर होती है। यह ईवनिंग स्नैक्स पेट को भरा भी रखती है और टेस्ट भी लाजवाब होती है। - पनीर टिक्का
अगर आपको हाई-प्रोटीन ईवनिंग स्नैक्स चाहिए तो पनीर टिक्का परफेक्ट है। दही और मसालों में मैरीनेट करके ओवन या तवे पर रोस्ट कर लें। यह हेल्दी और टेस्टी दोनों है। - मूंग दाल का चीला
प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें सब्ज़ियाँ डालने से इसका पोषण और भी बढ़ जाता है। यह ईवनिंग स्नैक्स डायबिटीज और वजन कम करने वालों के लिए बहुत अच्छा है। - कॉर्न सलाद
उबला हुआ कॉर्न, नींबू, काली मिर्च और थोड़ी-सी सब्ज़ियाँ डालकर कॉर्न सलाद तैयार करें। यह ताज़गी भरा और हल्का ईवनिंग स्नैक्स है, जिसे बच्चे भी पसंद करते हैं। - वेजिटेबल उत्तपम:
उत्तपम सूजी या ओट्स का घोल बनाकर उसमें प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर छोटे-छोटे उत्तपम बनाइए। हल्के तेल में सेंकें। ईवनिंग स्नैक्स बहुत टेस्टी और हेल्दी होते हैं। - भुने हुए चने और मूंगफली:
यह सबसे आसान ईवनिंग स्नैक है। भुने चने और मूंगफली को प्याज़, टमाटर और हरे धनिए के साथ मिलाकर नमक-नींबू डालें। यह प्रोटीन से भरपूर और लो-कैलोरी स्नैक है। - बाजरे या ज्वार की टिक्की:
बाजरा या ज्वार का आटा, उबला आलू, हरी सब्ज़ियाँ और मसाले मिलाकर छोटी-छोटी टिक्की बनाइए और तवे पर हल्के घी/तेल से सेक लें। यह फाइबर-रिच ईवनिंग स्नैक्स है। - सोया चंक्स टिक्की
सोया चंक्स को उबालकर कर मिक्सी में पीस लें। उसमें थोड़ा बेसन, एक-दो चम्मच सूजी और हेल्दी बनाने के लिए थोड़ा पनीर डालें। फिर उसमें बारीक प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें। नमक,हरी मिर्च और धनिया डालें। उसकी टिक्की बनाकर सेंक लें। यह प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनने वाला ईवनिंग स्नैक्स है। - दाल ढोकला
चना दाल या मूंग दाल से बना ढोकला हल्का और पचने में आसान होता है। हरी चटनी के साथ यह स्वादिष्ट और हेल्दी दोनों है। ऑफिस से लौटकर यह ईवनिंग स्नैक्स परफेक्ट है। - एवोकाडो टोस्ट
अवोकाडो मैश करें, ऊपर से टमाटर-प्याज़, काली मिर्च और चाट मसाला डालें। ब्रेड पर लगा के टोस्ट करें और हरी चटनी के साथ खाएँ। - क्विनोआ सलाद
क्विनोआ में खीरा, टमाटर, गाजर और नींबू डालकर सलाद तैयार करें। यह सुपरफूड से बना ईवनिंग स्नैक्स प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है।
ईवनिंग स्नैक्स को हेल्दी बनाने के टिप्स
- तले-भुने की जगह रोस्ट, बेक या स्टीम करें।
- रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
- प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्नैक्स चुनें।
- स्नैक्स की मात्रा सीमित रखें, ओवरईटिंग से बचें।
स्नैक्स के साथ पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेटेड बना रहे। हमेशा ताज़ा और घर पर बने विकल्पों को प्राथमिकता दें, ताकि अनावश्यक केमिकल्स से बचा जा सके। नियमित समय पर स्नैक्स लेने से पाचन बेहतर रहता है और एनर्जी लेवल स्थिर रहता है।
FAQs
1. क्या रोज़ शाम को स्नैक्स लेना जरूरी है?
हाँ, सही मात्रा में ईवनिंग स्नैक्स लेना शरीर को ऊर्जा देने और भूख कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह डिनर में ओवरईटिंग से बचाता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है। लेकिन स्नैक्स का चुनाव हेल्दी होना चाहिए।
2. हेल्दी स्नैक्स चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्नैक्स चुनें, जैसे फल, नट्स या स्प्राउट्स।
तला-भुना, ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड से बचें। स्नैक्स की मात्रा सीमित रखना भी जरूरी है।
3. क्या ईवनिंग स्नैक्स वजन बढ़ा सकते हैं?
अगर आप अनहेल्दी और ज्यादा मात्रा में स्नैक्स लेते हैं, तो वजन बढ़ सकता है।
लेकिन सही और संतुलित स्नैक्स वजन कंट्रोल में मदद करते हैं। समय और मात्रा का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।
निष्कर्ष:
ऑफिस से लौटने के बाद सही ईवनिंग स्नैक्स चुनना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में आप अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं, जैसे मोमोस, बर्गर, समोसा और कोल्ड्रिंग। आपको इससे बचना चाहिए; उनकी जगह हेल्दी स्नैक्स चुनें। हल्का और पौष्टिक खाना न सिर्फ़ आपकी थकान मिटाता है बल्कि डिनर को भी बैलेंस करता है। ऊपर बताए गए सभी ऑप्शन्स आपको हैल्प करेंगे।ईवनिंग स्नैक्स सिर्फ भूख मिटाने का तरीका नहीं हैं बल्कि दिनभर की थकान को मिटाकर शरीर और दिमाग को नई ऊर्जा देने का एक अहम हिस्सा होते हैं। अगर आप इन्हें सोच-समझकर चुनते हैं तो ये आपकी फिटनेस और लाइफस्टाइल दोनों को पॉज़िटिव दिशा में ले जाएंगे।
ऊपर दिए गए हेल्दी स्नैक्स में से आपको कौन सा पसंद आया? नीचे कमेंट करके अपनी राय ज़रूर बताइए।


Bina office se laute v kha skte hai …
🍵💚 Healthy + easy = the best combo for evenings! Thanks for sharing such unique ideas.🥭
Unique idea thank you for sharing
Evening snacks sach me tasty 😋 hai try krugi
Looks delicious, I’m gonna have some Right away.
Kya bahar ka paneer tikka khaya Jaa sakta hai?
Thank you for sharing best evening snacks
Nice thought
Really helpful will surely try
Good survey and informative
I will try utpam
Very….very good information
Thanks for this article