Diwali– खुशियों, मिठास और रोशनी का त्योहार है। लेकिन जिन लोगों को मधुमेह (डायबिटीज) है, उनके लिए यह मौसम थोड़ा मुश्किल हो सकता है। चारों तरफ़ मिठाइयों की खुशबू, नमकीन स्नैक्स की प्लेटें और मीठे पकवानों की भरमार ऐसे में खुद को कंट्रोल में रखना आसान नहीं होता। फिर भी, अगर आप समझदारी से चुनें तो ये दिवाली आपके लिए भी मीठी और हेल्दी दोनों बन सकती है। मिठाइयों की जगह ऐसे विकल्प अपनाएँ जो स्वादिष्ट भी हों और शुगर लेवल को बिगाड़ें नहीं जैसे ताजे फल, नट्स, मखाने, और बिना शक्कर वाली मिठाइयाँ। ये न सिर्फ़ आपकी क्रेविंग्स को पूरा करेंगे, बल्कि आपकी सेहत का भी ध्यान रखेंगे।
इस दिवाली, थोड़ी समझदारी और सही चॉइस के साथ आप भी त्योहार की मिठास का पूरा आनंद ले सकते हैं बिना किसी गिल्ट या डर के। इस ब्लॉग में हम बताएंगे 10 ऐसे हेल्दी, टेस्टी और शुगर-फ्री Diwali स्नैक्स आइडियाज़, जिनसे आपका फेस्टिव मूड बरकरार रहेगा और सेहत भी सेफ रहेगी।
10 हेल्दी स्नैक्स
- रोस्टेड मखाना – हल्का, कुरकुरा और दिल को भाने वाला
Diwali पर लोग जब स्नैक्स में नमकीन या चिप्स खाते हैं, तो आप उसकी जगह रोस्टेड मखाना ट्राय करें। यह हाई प्रोटीन और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला स्नैक है। इसे हल्का सा घी और ब्लैक पेपर डालकर भून लें। थोड़ा सा सेंड सॉल्ट डाल दें, और बस – स्वादिष्ट Diwali स्नैक तैयार! क्यों अच्छा है: ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता, फाइबर, प्रोटीन से भरपूर है और पेट भरा रखता है
बेसन लड्डू का हेल्दी वर्ज़न
बेसन के लड्डू Diwali की रौनक होते हैं, लेकिन डायबिटीज वालों के लिए रेगुलर लड्डू नहीं चलेंगे। तो बनाइए इसका शुगर-फ्री वर्ज़न गुड़ या स्टीविया से मिठास दें, और देसी घी में हल्का रोस्ट करें। थोड़ा सा फ्लैक्स सीड या चिया सीड डाल दें, जिससे न्यूट्रिशन और बढ़ेगा। Diwali sweets का मज़ा भी मिलेगा और सेहत भी साथ रहेगी।- ओट्स और नट्स बाइट्स – मीठा भी, सेहतमंद भी
ओट्स, बादाम, अखरोट और थोड़ा सा स्टीविया या डेट्स पेस्ट मिलाकर छोटे-छोटे बाइट्स बना लें। इन्हें फ्रीज़ में स्टोर करें ये बाइट्स फाइबर, गुड फैट्स और एनर्जी से भरपूर होते हैं यानी बिना शुगर के भी मिठास बरकरार। थोड़ा सा चॉकलेट फ्लेवर चाहिए तो डार्क चॉकलेट ड्रिज़ल भी डाल सकते हैं, वो भी शुगर-फ्री वर्ज़न में।
- मूंग दाल चिल्ला – प्रोटीन से भरपूर स्नैक
अगर आपको नमकीन कुछ खाने का मन है, तो मूंग दाल चिल्ला एक परफेक्ट Diwali स्नैक है। इसे पनीर या सब्जियों की फिलिंग के साथ सर्व करें। तेल कम और टेस्ट ज्यादा यह आपका शाम का Diwali special ब्रेकफास्ट भी बन सकता है।
नारियल लड्डू (Sugar-Free Coconut Ladoo)
नारियल में नैचुरल मिठास होती है, इसलिए इसे स्टीविया या डेट्स के साथ मिलाकर हेल्दी लड्डू बनाएं। थोड़ा इलायची पाउडर डालें और कद्दूकस किए नारियल से रोल करें। Diwali sweets में यह लड्डू बिना किसी गिल्ट के खाया जा सकता है।बेक्ड समोसा – बिना तले, मज़ेदार स्वाद
Diwali की पार्टी समोसे के बिना अधूरी लगती है, है ना? लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो डीप फ्राइड समोसे से थोड़ा दूर रहना ही बेहतर है। चिंता मत करें स्वाद से समझौता किए बिना भी आप इसका हेल्दी वर्ज़न बना सकते हैं! बस वही पुरानी फिलिंग रखें, पर इस बार समोसे को तलने की बजाय ओवन में बेक करें। कम तेल में भी वही कुरकुरापन मिलेगा और टेस्ट भी शानदार रहेगा। यह हल्का, हेल्दी और फेस्टिव मूड के लिए परफेक्ट स्नैक है। आलू और मटर की जगह पनीर, मिक्स वेजिटेबल या सोया ग्रेन्यूल्स की फिलिंग डालें। इससे समोसा और भी पौष्टिक बनेगा और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।चना चाट
भूख लगी है और कुछ चटपटा चाहिए? तो यह ट्राय करें। उबला हुआ काला चना, प्याज, टमाटर, नींबू रस, धनिया और थोड़ा चाट मसाला डालें। यह हेल्दी Diwali snack आपको एनर्जी देगा और शुगर कंट्रोल में रखेगा।बेक्ड या एयर-फ्राइड खाखरा चिप्स
खाखरा को पतला बेलकर बेक कर लें या एयर-फ्रायर में कुरकुरा करें। अब इसे ह्यूमस या लो-फैट दही डिप के साथ खाएं। यह स्नैक Diwali के टी-टाइम पर एकदम परफेक्ट है।पनीर टिक्का – स्वाद और प्रोटीन दोनों
Diwali के दिन कुछ ग्रिल्ड खाने का मन हो तो पनीर टिक्का बेस्ट ऑप्शन है। लो-फैट पनीर में मसाले लगाकर ग्रिल करें। ना ज्यादा तेल, ना ज्यादा मेहनत- बस टेस्ट और हेल्थ दोनों साथ।होममेड ट्रेल मिक्स
डायबिटीज फ्रेंडली Diwali snack का एक और आसान ऑप्शन है- होममेड ट्रेल मिक्स।बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, मखाना और थोड़े रोस्टेड चने मिलाकर एक जार में रखें ।जब भी मीठा खाने का मन करे, एक मुट्ठी ले लें। कोई शुगर नहीं, कोई अपराधबोध नहीं।
Diwali पर डायबिटीज वालों के लिए कुछ ज़रूरी टिप्स
- पॉर्शन कंट्रोल रखें:
हेल्दी चीज़ भी ज़्यादा खा लेंगे तो ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
छोटी प्लेट में लें और धीरे-धीरे खाएं। - हाइड्रेशन ज़रूरी है:
Diwali के दौरान मिठाई और नमकीन की वजह से पानी कम पीया जाता है।
दिनभर में 2–3 लीटर पानी ज़रूर लें। - एक्सरसाइज़ मत छोड़ें:
सुबह या शाम 30 मिनट वॉक करें। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा। - मीठा खाएं, पर सीमित मात्रा में:
अगर कभी-कभी Diwali sweet खाने का मन करे, तो छोटा पीस लें।
FAQs
1. क्या डायबिटीज में मिठाई बिल्कुल नहीं खा सकते?
नहीं, पूरी तरह से मिठाई छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन मात्रा और प्रकार पर ध्यान देना जरूरी है। कम शुगर या नेचुरल स्वीटनर वाली मिठाइयां बेहतर विकल्प हो सकती हैं। संतुलन और सही चुनाव ही सबसे जरूरी है।
2. डायबिटीज में कौन-से हेल्दी दिवाली स्नैक्स खा सकते हैं?
रोस्टेड मखाने, ड्राई फ्रूट्स, बेक्ड समोसे और कम तेल वाले स्नैक्स अच्छे विकल्प होते हैं। ये स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देते हैं और ब्लड शुगर को ज्यादा नहीं बढ़ाते। घर पर बने हेल्दी स्नैक्स सबसे सुरक्षित माने जाते हैं।
3. दिवाली के दौरान ब्लड शुगर कंट्रोल में कैसे रखें?
मीठा सीमित मात्रा में लें, समय पर खाना खाएं और ओवरईटिंग से बचें। रोज़ाना हल्की एक्सरसाइज और वॉक करना भी जरूरी है।
ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करते रहना भी जरूरी होता है।
निष्कर्ष
Diwali पर डायबिटीज वालों को मिठास से डरने की जरूरत नहीं, बस स्मार्ट ईटिंग जरूरी है। रोस्टेड मखाने से लेकर बेक्ड समोसे तक ये 10 हेल्दी Diwali snacks आपको फेस्टिव मूड में रखेंगे, बिना किसी गिल्ट के। तो इस Diwali, रोशनी फैलाएं, खुशियाँ बांटें, और अपनी हेल्थ को भी चमकाएं। क्योंकि असली Diwali वही है जो आपके चेहरे और सेहत- दोनों को रौशन कर दे।
सही चुनाव और संतुलित मात्रा के साथ आप त्योहार का पूरा आनंद बिना किसी चिंता के ले सकते हैं। डायबिटीज के साथ भी खुशियाँ मनाना पूरी तरह संभव है, बस थोड़ी समझदारी जरूरी है। इस बार की दिवाली को स्वाद और सेहत-दोनों के साथ खास बनाएं।


Superb tips
Good article thanks for sharing 👍
Good tips
Best idea Diya hai aapne bahut problem hoti hai diabetes wale logo ke liye
Thank you ji , diabetes ke bare Btane ke liye dhyan se khana pina krenge diwali ko ….
Healthy diwali should celebrate
This diwali gift healthy snacks