मुंह के छाले एक आम मगर बेहद परेशान करने वाली समस्या है, जिससे ज़्यादातर लोग कभी न कभी ज़रूर गुज़रे हैं। ये छोटे-छोटे घाव होते हैं जो मुंह के अंदर जीभ पर, गाल, होठों पर या मसूड़ों पर होते हैं और फिर खाने में दिक्कत, बोलने और यहां तक कि पानी पीने में तकलीफ़ होने लगता हैं।
अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन जब ये बार-बार हों, तो यह आपके शरीर में चल रही किसी कमी या समस्या की तरफ इशारा करता हैं। जैसे कि विटामिन B12, फोलिक एसिड या आयरन की कमी। साथ ही, तनाव, नींद की कमी, खराब पाचन और खानपान की गलतियां भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं। अच्छी बात ये है कि ज़्यादातर मामलों में इन्हें घर पर ही ठीक किया जा सकता है, बस सही जानकारी और थोड़े धैर्य की जरूरत होती है। इस लेख में हम जानेंगे कि मुंह के छाले क्यों होते हैं, इसके लक्षण क्या हैं और ऐसे कौन से 10 घरेलू उपाय हैं जो बिना दवा के भी असर दिखाते हैं।
मुंह के छाले होने के कारण
छाले अचानक नहीं होते। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- पोषण की कमी – विटामिन B12, फोलिक एसिड और आयरन की कमी सबसे आम वजह है।
- पाचन तंत्र की खराबी – पेट साफ़ न होना या गैस बनना छालों को जन्म देता है।
- तनाव और नींद की कमी – मानसिक तनाव भी शरीर में सूजन और छालों का कारण बन सकता है।
- मौसम में बदलाव – गर्मी के मौसम में छाले ज़्यादा देखने को मिलते हैं।
- हार्मोनल बदलाव – खासकर महिलाओं में पीरियड्स के आसपास ये हो सकते हैं।
- मेडिकल रिएक्शन – कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स भी छाले ला सकते हैं।
लक्षण - कैसे पहचानें कि ये मुंह के छाले हैं?
- मुंह के अंदर सफेद या पीले रंग का घाव
- घाव के आसपास हल्की लालिमा
- जलन या तेज़ दर्द खासकर खाना खाते समय
- कभी-कभी हल्का बुखार या सूजन
- बात करने या हँसने में भी तकलीफ़
मुंह के छाले के लिए 10 असरदार घरेलू उपाय
छोटे दिखने वाले ये छाले कभी-कभी अंदर से बहुत गहरे और परेशान करने वाले हो सकते हैं।
- शहद लगाएं
शहद में एंटीसेप्टिक और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। छाले पर शुद्ध शहद लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। दिन में 3-4 बार करें। इससे जलन कम होगी और घाव जल्दी भरता है । - नारियल तेल
एक चम्मच नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करें 5 मिनट तक फिर इसे थूक दे नारियल तेल छाले की सूजन और जलन को कम करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं। - गुलकंद
गुलकंद अंदर से ठंडक देता है ये शरीर की गर्मी को संतुलित करता है। रोज़ सुबह-शाम एक चम्मच गुलकंद खाने से छाले जल्दी ठीक होते हैं और दोबारा नहीं होते। - तुलसी के पत्ते
तुलसी एंटीबैक्टीरियल औषधि है 4–5 पत्ते दिन में दो बार चबाएं। इससे न सिर्फ छाले ठीक होते हैं बल्कि पाचन भी मजबूत होता है। - मेथी दाना का पानी
रातभर एक चम्मच मेथी दाना भिगो दें। सुबह उसका पानी छानकर मुंह में रखें और कुल्ला करें। मेथी में सूजन कम करने वाले गुण होता हैं। - बर्फ से सेंक
अगर जलन बहुत ज़्यादा है तो बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर छाले के पास हल्के से लगाएं। इससे तुरंत आराम मिलता हैं। - गुनगुने पानी और नमक से कुल्ला
आधा चम्मच नमक एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में 2-3 बार कुल्ला करें। यह मुंह के बैक्टीरिया मारता है और छालों को जल्दी से ठीक करता है। - एलोवेरा जेल
एलोवेरा का ताज़ा जेल निकाले और छाले पर लगाएं। यह एक नेचुरल कूलिंग एजेंट है और घाव को तेजी से भरता है। - बेकिंग सोडा का पेस्ट
थोड़ा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और छाले पर लगाएं। यह एसिड को न्यूट्रल करता है और सूजन को कम करता है। - दही और छाछ का सेवन
दही और छाछ में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन सुधारते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं। रोज़ाना खाने में शामिल करें।
हेल्दी डाइट लें
छालों से बचने के लिए आपको अपने खाने में ये चीज़ें ज़रूर शामिल करनी चाहिए:
- हरी सब्ज़ियाँ (पालक, मेथी, सरसों)
- फल (संतरा, केला, पपीता, सेब)
- दूध, दही, पनीर
- सूखे मेवे (बादाम, अखरोट)
- अंकुरित अनाज
निष्कर्ष
मुंह के छाले छोटी लेकिन बहुत परेशान करने वाली समस्या है। ज़्यादातर मामलों में यह शरीर के अंदर की स्थिति का संकेत है जैसे विटामिन की कमी, डाइजेशन का गड़बड़ाना होना या ज्यादा तनाव लेना। अगर आप ऊपर दिए गए घरेलू उपाय अपनाते हैं, तो आपको इससे जल्दी राहत मिलेगा और वो भी बिना किसी नुकसान के।
हर किसी का शरीर अलग होता है, तो आपको कौन सा उपाय सबसे अच्छा काम करता है, वो थोड़ा ट्रायल और अनुभव से पता चलेगा। लेकिन एक बात तय है अगर आप अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देंगे, तो मुंह के छाले दोबारा नहीं होंगे।


Thank you for sharing 🙂
Nice article
Muh me chale ka best gharelu upchar bataya hai apne.
Bhood he badiya or use full information hain..isska use karna chahey
Chale aksar pareshan krte hai, kafi achi jankari mili aaj.