डार्क सर्कल (dark circle) हर किसी की टेंशन का कारण बन चुके हैं। कंप्यूटर और फ़ोन से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों को थकाती है जिससे नींद बिगड़ती है, ज्यादा स्ट्रेस लेने से और खराब खानपान, ये सब डार्क सर्कल की बड़ी वजह बन सकती हैं। चेहरे पर थकान और उम्र से पहले झुर्रिया आने लगती है ये डार्क सर्कल सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगते, बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम कर देते हैं।
डार्क सर्कल हटाने के लिए आपको हर रात Mamaearth Vitamin C Under Eye Cream जैसे नैचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए ठंडी ग्रीन टी बैग्स, कच्चा आलू और ऐलोवेरा जेल भी काफी असरदार होते हैं। लेकिन सबसे जरूरी है रोज़ाना अच्छी नींद, सही खानपान और हाइड्रेशन बनाए रखना। डार्क सर्कल अगर लंबे समय से हैं, तो इन्हें नजरअंदाज़ न करें। सही उपाय, सही वक्त पर करें और डार्क सर्कल को अलविदा कहें। याद रखिए, डार्क सर्कल से छुटकारा पाना मुमकिन है बस लगातार देखभाल चाहिए।
डार्क सर्कल क्यों होते हैं?- Why do dark circles occur?
डार्क सर्कल के पीछे कई कारण हो सकते हैं:
- नींद की कमी: रात भर जागना, मोबाइल या लैपटॉप पर घंटों काम करना ये सीधा आपके आंखों पर असर डालता हैं।
- तनाव और स्ट्रेस: लगातार मानसिक दबाव और तनाव से भी होता हैं।
- पानी की कमी: शरीर में पानी की कमी से स्किन डल लगती है और डार्क सर्कल गहरे दिखने लगते हैं।
- अनुवांशिक कारण: कई बार डार्क सर्कल परिवार से मिलते हैं, यानी ये जेनेटिक भी हो सकते हैं।
- एलर्जी या हेल्थ इशू: साइनस, एलर्जी या कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट से भी होता है।
डार्क सर्कल हटाने के 4 आसान घरेलू उपाय - 4 Easy home remedies to remove dark circles?
ठंडी ग्रीन टी बैग्स
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स होता हैं जो सूजन कम करने और स्किन को कूल करने में मदद करता हैं। इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स को फ्रीज में ठंडा करके 10–15 मिनट तक आंखों पर रखें।
कच्चा आलू
कच्चा आलू ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसे कद्दूकस करके उसका रस निकालें और कॉटन से आंखों के नीचे लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। इससे डार्क सर्कल जल्दी ठीक होते है।
- ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा स्किन को मॉइश्चर देता है और डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद करता है। सोने से पहले ऐलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें इससे डेली लगाएं।
- गुलाब जल
आंखों को ठंडक करता है, गुलाब जल को कॉटन पैड में डाले और आंखों पर रखें। ये थकान को कम करता है और डार्क सर्कल को ठीक करता है।
डार्क सर्कल हटाने के लिए कुछ असरदार प्रोडक्ट्स - Some effective products to remove dark circles
Mamaearth Vitamin C Under Eye Cream – ये स्किन को ब्राइट करता है और डार्क सर्कल को कम करता है।
The Moms Co. Natural Vita Rich Under Eye Cream – इसमें कॉफी ऑयल और विटामिन B3 होता है ये ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और त्वचा को ताज़गी देता है।
- Biotique Bio Almond Soothing Eye Cream – ये आयुर्वेदिक है और आपके स्किन को पोषण देता है।
- Minimalist 5% Caffeine Under Eye Cream – इसमें कैफीन और हायल्यूरोनिक एसिड है ये सूजन और dark circle को कम करता है।
लाइफस्टाइल में बदलाव करें
Dark circle सिर्फ क्रीम या घरेलू उपाय से नहीं जाता इसके लिए अपने रूटीन में कुछ बदलाव करना जरूरी है:
- रोज़ 7-8 घंटे की नींद जरूर लें ।
- दिन भर में कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिएं।
- स्क्रीन टाइम को कम करें और हर 30 मिनट बाद आंखों को आराम दें।
- स्ट्रेस कम करें और ध्यान (मेडिटेशन), योग और थोड़ा वॉक को रूटीन में शामिल जरूर करें।
- हेल्दी डायट शामिल करें जिसमें विटामिन C, विटामिन E और आयरन भरपूर मात्रा में हो।
कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
अगर आपको dark circle बहुत लंबे समय से है और किसी भी उपाय से फर्क नहीं पड़ रहा है या अगर आंखों में सूजन, जलन या दर्द है – तो किसी स्किन स्पेशलिस्ट या आई स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें। हो सकता है कि इसके पीछे कोई मेडिकल कारण हो जो जांच के बाद ही सामने आए।
आखिरी बात
डार्क सर्कल (dark circle) किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप उन्हें नजर-अंदाज करें। ये आपके हेल्थ और लाइफस्टाइल का नतीजा हैं। थोड़ा ध्यान देंगे, थोड़ी मेहनत करेंगे, और कुछ सही प्रोडक्ट्स अपनाएंगे तो डार्क सर्कल की परेशानी दूर हो सकती है। सबसे जरूरी बात ये है कि खुद से प्यार करें और अपनी हेल्थ को प्राथमिकता दें।


It helps me to remove dark circle
I will try ….
Great one
Nice article on dark circle
Thank you for sharing
🫡🫡okk….
Thank you
Nice
Unbelievable, most relevant tips Thank you
Nice article 👍