Morning best healthy breakfast (सुबह का ब्रेकफास्ट) सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं होता है, बल्कि ये हमारे दिनभर की एनर्जी का स्रोत है तथा हमारे मूड को ठीक रखता है। अगर हम दिन की शुरुआत खाली पेट से करते हैं या फिर ऑयली और भारी breakfast से, तो आपके शरीर में सुस्ती, काम में मन नहीं लगना और धीरे-धीरे सेहत भी बिगड़ने का खतरा बना रहता है। अगर नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर चीज़े शामिल करते है, तो आपका शरीर हल्का और एक्टिव रहता है, दिमाग़ तेज़ चलता है और मूड भी अच्छा रहता है। Healthy breakfast वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है। लेकिन अक्सर व्यस्त शेड्यूल की वजह से लोग नाश्ता स्किप कर देते हैं या जो मिल गया वही खा लेते हैं। यही कारण है कि सही ब्रेकफास्ट ऑप्शन चुनना बहुत ज़रूरी है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे 17 ऐसे आसान, झटपट और हेल्दी नाश्ते के बारे में, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आसानी से फिट भी हो सकते हैं।
हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन- Healthy breakfast options
मिल्क ओट्स
सामग्री: ½ कप ओट्स, 1 कप दूध, ½ कप पानी, 1 चम्मच शहद, फल में केला/सेब/स्ट्रॉबेरी,ड्राई फ्रूट आदि
विधि: दूध और पानी को गर्म करें, उसमें ओट्स डालकर 5–7 मिनट पकाएँ। थोड़ा ठंडा हो जाने के बाद शहद ,कटे फल ,ड्राई फ्रूट डाले ये 10 मिनट में रेडी हो जाता है ये फाइबर से भरपूर होता है ये वजन भी कंट्रोल करता है।
वेजिटेबल उपमा
सामग्री: 1 कप सूजी, गाजर, मटर, प्याज, बीन्स, हरी मिर्च, करी पत्ता।
विधि: सूजी को हल्का भून लें। एक कड़ाही में तेल, राई, करी पत्ता, प्याज और सब्जियाँ भूनें। पानी डालकर उबालें और सूजी डालें। 2 मिनट पकाये और सर्व करें, ये हल्का और जल्दी पच जाता है 15 मिनट में रेडी हो जाता है healthy breakfast.
बेसन चीला
सामग्री: 1 कप बेसन, बारीक कटे प्याज, टमाटर, पालक, हरी मिर्च, नमक स्वाद अनुसार।
विधि: सब सामग्री मिलाकर घोल बनाएँ। तवे पर डालकर पतला फैलाएँ। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। हरी चटनी के साथ खाये। ये प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है, 12 मिनट में रेडी हो जाता है।
पोहा
सामग्री: 2 कप पोहा, प्याज, मटर, मूंगफली, हल्दी, करी पत्ता,नमक।
विधि: पोहा धोकर छान लें। कड़ाही में तेल, राई, प्याज और करी पत्ता पकाये। प्याज के हल्का लाल होने पर उसमें भुनी हुई मूंगफली, हल्दी और नमक डालें, इसके बाद पोहा डालकर अच्छे से मिलाये। तथा नींबू निचोड़कर सर्व करें। ये आयरन का अच्छा स्रोत है और 12 मिनट में रेडी हो जाता है।
ग्रीक योगर्ट फ्रूट बाउल
सामग्री: 1 कटोरी ग्रीक योगर्ट, उसमे मौसमी फल डाले, 1 चम्मच चिया सीड्स।
विधि: दही में फल डालें, ऊपर से चिया सीड्स डालकर ठंडा सर्व करें। इसमें प्रोटीन,प्रोबायोटिक्स,फाइबर अछि मात्रा में होता है बस 5 मिनट में तैयार हो जाता है।
मूंग और काला चना स्प्राउट्स
सामग्री: अंकुरित मूंग,काला चना प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू, काला नमक।
विधि: सारी सामग्री मिलाएँ और ऊपर से नींबू का रस डालें, ये हाई प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें लो कैलोरी होती है और ये 8 मिनट में रेडी हो जाता है ।
दलिया
सामग्री: 1 कप दलिया, सब्जियाँ- गाजर, मटर, बीन्स, नमक, हल्दी।
विधि: प्रेशर कुकर में थोड़ा सा तेल गर्म करें, सब्जियाँ भूनें। दलिया और पानी डालें। 2–3 सीटी आने तक पकाएँ। ये फाइबर और प्रोटीन से रिच है और 20 मिनट में रेडी हो जाता है।
एवोकाडो टोस्ट
सामग्री: होल-व्हीट ब्रेड, 1 एवोकाडो, नींबू, नमक, काली मिर्च।
विधि: ब्रेड को अच्छे से टोस्ट कर ले । एवोकाडो को अच्छे से मैश करें, ब्रेड पर लगाएँ। ऊपर से नींबू, नमक और मिर्च छिड़कें। हेल्दी फैट से भरपूर है बस 7 मिनट में तैयार हो जाता है।
इडली-साम्भर
सामग्री: इडली बैटर , सम्भर (दाल + सब्जियाँ + इमली)।
विधि: बैटर से इडली बनाएं। साम्भर या नारियल चटनी तैयार करें। 25 मिनट में बन जाता है। यह हेल्दी ऑप्शन है, लो आयल फ़ूड है।
वेजिटेबल दलिया खिचड़ी
सामग्री: दलिया, मूंग दाल, गाजर, मटर, हल्दी, नमक।
विधि: कुकर में सब्जियाँ और दाल भूनें। दलिया डालें। पानी डालकर पकाएँ। यह आयरन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है । यह 20 मिनट में तैयार हो जाता है।
रागी डोसा
सामग्री: रागी आटा, पानी, नमक।
विधि: बैटर/घोल बनाएं। डोसा पैन पर फैलाएँ दोनों तरफ से पकाये। नारियल चटनी के साथ सर्व करें। यह 15 मिनट में तैयार हो जाता है। इसमें कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में है।
रवा इडली
सामग्री: सूजी, दही, नमक, करी पत्ता, हरी मिर्च।
विधि: सूजी-दही का बैटर/घोल बनाएं। इडली मेकर में इडली डालें और स्टीम करें। यह 20 मिनट में तैयार हो जायेगा। ये जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है।
पनीर भुर्जी टोस्ट
सामग्री: पनीर, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, ब्रेड।
विधि: पनीर को मसाले के साथ भूनें तथा भुने हुए पनीर को टोस्टेड ब्रेड पर लगाए । यह 15 मिनट में बन कर तैयार हो जाता है ।ये प्रोटीन से भरपूर है।
क्विनोआ उपमा
सामग्री: क्विनोआ, प्याज, गाजर, बीन्स, करी पत्ता।
विधि:सब्जियाँ भूनकर उसमें क्विनोआ डालें और पानी डालकर पकाएँ। यह 20 मिनट में रेडी हो जाता है। यह हाई प्रोटीन और ग्लूटेन-फ्री breakfast है।
वेजिटेबल पराठा (लो ऑयल)
सामग्री: गेहूँ का आटा, कद्दूकस गाजर, पालक, हरी मिर्च।
विधि: सब्ज़ियों को आटे में मिलाकर गूंधें। हल्के ऑयल में पराठा सेंकें। इसे बनाने में 20 मिनट का समय लगेगा। फाइबर और विटामिन से भरपूर है।
चिया पुडिंग
सामग्री: 2 चम्मच चिया सीड्स, 1 कप दूध, शहद, फल।
विधि: चिया सीड्स को रातभर दूध में भिगो दें। सुबह फल और शहद डालें। यह 5 मिनट में तैयार हो जाता है। इसमें फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।
मसाला ओट्स
सामग्री: ओट्स, प्याज, टमाटर, हरी मटर, हल्दी, नमक।
विधि: सब्ज़ियों को भूनकर उसमें ओट्स डालें और पानी डालकर पकाएँ। यह 12 मिनट में रेडी हो जाता है। खाने में टेस्टी और हेल्दी breakfast है।
FAQs
1. हेल्दी ब्रेकफास्ट में क्या शामिल होना चाहिए?
एक संतुलित ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी कार्ब्स शामिल होने चाहिए। जैसे ओट्स, फल, ड्राई फ्रूट्स, दही या मूंग स्प्राउट्स अच्छे विकल्प हैं। यह पूरे दिन की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
2. क्या ब्रेकफास्ट छोड़ना सही है?
नहीं, ब्रेकफास्ट छोड़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और एनर्जी लेवल कम हो जाता है।
यह ओवरईटिंग और वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। इसलिए सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए।
3. ब्रेकफास्ट करने का सही समय क्या है?
सुबह उठने के 1–2 घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट करना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को सही समय पर ऊर्जा मिलती है और दिन की शुरुआत बेहतर होती है।
निष्कर्ष
अगर आप सचमुच अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते है, तो morning breakfast से कोई समझौता मत कीजिए। सेहतमंद breakfast करना और सही समय पर नाश्ता मतलब अपने शरीर को ऊर्जा देना है जिससे आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करने वाले हों या घर संभालने वाले, सुबह का पौष्टिक नाश्ता हर व्यक्ति को करना आवश्यक है ये आपको थकान और सुस्ती से बचाकर काम में फोकस करने में मदद करता है और भरपूर एनर्जी देता है। ऊपर बताए गए 17 ब्रेकफास्ट के विकल्प जैसे ओट्स, पोहा, बेसन चीला, इडली-सम्भर बनाने में आसान हैं और यह आपके वजन को कंट्रोल करता है। ध्यान रखिए नाश्ता कभी भी स्किप ना करें जिससे आपका शरीर सुस्त रहेगा और दिनभर अनहेल्दी स्नैक्स की ओर खींचता रहेगा, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसलिए छोटे-छोटे बदलाव करके हेल्दी आदतें अपनाइए और breakfast को अपनी प्राथमिकता बनाइए।


Best morning routine
Thank you for sharing
Thank you for your beneficial advice shivangi
Nice 👍
Good 👍
Good article