Best sunscreen for oily skin

oily skin वाली महिला सनस्क्रीन लगाते हुए – बेस्ट सनस्क्रीन फॉर ऑयली स्किन

Best sunscreen for oily skin अब चिपचिपाहट नहीं सिर्फ प्रोटेक्शन, जब स्किन खुद तेल बना रही है, तो ऊपर से सनस्क्रीन क्यों लगाएं?
ये सवाल मैंने खुद से कई बार पूछा है। मेरी oily skin की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

जब स्कूल में थी तब टी-ज़ोन हमेशा चमकता रहता था और कॉलेज आते-आते वो चमक ग्लो से ज़्यादा ग्रिस बन गई थी।

आप समझ ही रहे होंगे  वही चेहरा जो हर फोटो में शाइनी दिखता है, जिस पर मेकअप टिकते नहीं और हर दूसरे दिन कोई नया पिंपल आ जाता था।
शुरुआत में तो मुझे लगता था कि मेरी स्किन already oily है, तो मुझे सनस्क्रीन की क्या ज़रूरत हैं ?
ये तो और चिपचिपी बना देगा और गर्मियों में तो हालत और खराब हो जाती थी।
लेकिन जब pigmentation दिखने लगी, पुराने दाग गहरे होने लगे और स्किन dull दिखने लगी तब समझ आया कि सूरज की किरणें हमारी oily skin को भी उतना ही नुकसान पहुंचाती हैं जितना किसी dry skin को दरअसल, oily skin और sun exposure का कॉम्बिनेशन बहुत ही tricky होता है।

स्किन के pores वैसे ही खुले होते हैं, और ऊपर से अगर आप बिना प्रोटेक्शन के बाहर जाते हैं तो UV rays उन्हें और ज्यादा enlarge कर देती हैं।
साथ ही, जो acne scars हैं, वो बिना sunscreen के कभी fade नहीं होते बल्कि और गहरे हो जाते हैं।

इसीलिए मैंने अपनी skincare routine में sunscreen को शामिल कर लिया और non-negotiable step बना लिया।
हां, शुरुआत में मुझे कई sunscreen सूट नहीं किया, कुछ ने तो face और oily कर दिया, कुछ से acne बढ़ गया, लेकिन धीरे-धीरे मैंने वो formulas खोज निकाले जो oily skin पर भी light महसूस होते हैं और काम भी शानदार करते हैं।

आज मैं वही experience आपसे शेयर कर रही हूं बिना बनावट, बिना बनावटी भाषा। क्योंकि जो मैं खुद इस्तेमाल कर चुकी हूं, वही आपके लिए recommend करूंगी।

oily skin को सनस्क्रीन क्यों ज़रूरी है?

oily skin के साथ सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि हमें तो moisturiser और sunscreen की ज़रूरत नहीं है, हमारी स्किन तो पहले से ही chip-chip है। पर असल में oily skin भी अंदर से डिहाइड्रेट हो सकती है और UV rays से उतनी ही डैमेज होती है जितनी बाकी स्किन टाइप्स जब आप बिना sunscreen के बाहर जाते हैं, तो आपकी स्किन पर सूरज की किरणें सीधा असर डालती हैं।

जिससे tanning, pigmentation और uneven tone जैसी प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। खासतौर पर जिनकी स्किन पर acne या scars होते हैं, उनकी oily skin बिना सनस्क्रीन के कभी even नहीं हो पाती। तो अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा glow करे, न कि grease से चमके और वो पिंपल्स के दाग जल्दी fade हो तो एक बेस्ट SPF 50 sunscreen को रोजाना लगाना बहुत जरूरी है।

ऑयली स्किन के लिए कैसी होनी चाहिए परफेक्ट Sunscreen?

Best sunscreen ऑयली स्किन वालों के लिए कैसी होनी चाहिए सनस्क्रीन?
अगर आपकी oily skin है, तो आप जानते है की कोई भी sunscreen यूं ही उठा के नहीं लगा सकते।

मैंने भी कई बार सिर्फ बेस्ट sunscreen सर्च किया है जो पहली दिखी वो खरीद ली और फिर अफसोस हुआ।
अब अगर आप सोच रहे हैं की कौन सी sunscreen सही होगी, तो पहले ये देखना ज़रूरी है की उसमें क्या नहीं होना चाहिए। सबसे पहले, sunscreen हल्की होनी चाहिए, ऐसी कि लगाते ही face पर बोझ न लगे जबकि क्रीम वाली sunscreen भारी होती है।

Gel-based या water-based sunscreen ही oily skin को सूट करती हैं वरना face 2 घंटे में तवा बन जाता है।
दूसरा, non-comedogenic होना चाहिए। यानी वो आपके pores को ब्लॉक न करे। वरना फिर वही acne, whiteheads, blackheads आने लगेंगे । तीसरा, कोई strong fragrance या alcohol न हो। खासकर जिनकी oily skin के साथ sensitivity भी है उनके लिए ये चीज़ें irritation और redness ला सकती हैं। और हां, SPF 50 तो होना ही चाहिए। कई लोग कहते हैं कि 30 काफी है, लेकिन हमारे जैसे oily skin वालों के लिए जो बाहर time ज़्यादा बिताते है extra protection कभी नुकसान नहीं करता।

  • Dot & Key Vitamin C + E Sunscreen SPF 50 ये sunscreen जल्दी absorb हो जाती है और chip-chip नहीं करता है न ही कोई heaviness होता है। इसमें Vitamin C भी है, जिससे dull skin थोड़ी सी bright दिखती है।

  • Aqualogica Radiance+ Dewy Sunscreen इसका review अच्छा है, oily skin कभी-कभी अंदर से डिहाइड्रेट रहती है, तो ऐसे में ये sunscreen एकदम सही है ये soft भी है और face oil-free भी रहता है।

  • Deconstruct Gel Sunscreen SPF 55+ अगर आप ऐसी sunscreen ढूंढ रहे हैं जो बिल्कुल invisible हो, तो इसे लगाकर भूल जाये कि आपने कुछ लगाया है। बिना किसी white cast के बिल्कुल smooth रहती है, जो oily skin पर बिल्कुल सही बैठती है।

  • Heliocare Advanced Gel SPF 50 थोड़ा महंगा है, लेकिन result वाकई कमाल के हैं। खासकर जब धूप बहुत तेज हो। इसमें जो Fernblock formula है वो स्किन को sunburn और redness से बचाता है।
  • The Derma Co 1% Hyaluronic Sunscreen Minimalist अगर आप कम प्रोडक्ट्स में काम चलाना पसंद करते हैं तो ये वाला एकदम सही है। इसमें Hyaluronic acid और Niacinamide दोनों हैं यानी hydration और oil control एक साथ।

  • Cetaphil Light Gel Sunscreen Sensitive स्किन वालों के लिए बेस्ट है आप इस पर भरोसा कर सकते हैं। इसमें कोई fancy fragrance नहीं है, न ही भारी texture जिनकी स्किन बहुत react करती है उनके लिए बेस्ट है।

Oily Skin वालों के लिए सिंपल लेकिन सही Skincare Routine

  1. Face wash: ऐसा जो हल्का हो लेकिन oily skin की गंदगी साफ कर दे। Salicylic acid या tea tree वाले बढ़िया होते हैं।

  2. Toner: Alcohol-free होना चाहिए। Green tea या witch hazel बेस्ड toner oily skin को बहुत सूट करता है।

  3. Moisturizer: Gel-based हो, non-sticky न हो और ये Neutrogena Hydro Boost बेस्ट है। 

  4. Serum: Niacinamide oily skin के लिए गेम चेंजर है। इससे स्किन smooth होती है, दाग हल्के होते है और oil control रहता है।

  5. Sunscreen: SPF 50 वाली gel sunscreen रोज़ लगाएं। Consistency रखें।

आम गलतियां जो oily skin वाले बार-बार करते है, इससे कैसे बचें

  • अगर आपका फेस ऑयली है तो आप सोचते हैं sunscreen क्यों लगाएं? यही सबसे बड़ी गड़बड़ी है। Sun damage oily skin वालों की skin खराब कर देती है। sunscreen ना लगाने से Pigmentation, marks और enlarged pores होती हैं।

  • हर हफ्ते नया product try करना। कोई influencer क्या बोल गया, बस खरीद लिया। पर oily skin को stable और consistent routine चाहिए। हर बार नया प्रोडक्ट लगाने से सिर्फ confusion और damage होता है।

  • Reapply नहीं करना Sunscreen एक बार लगाने से पूरी protection नहीं मिलती खासकर जब आप धूप में होते है। कोशिश करें हर 3-4 घंटे में हल्का-सा दोबारा apply करें।
  •  

ऑयली स्किन और सनस्क्रीन से जुड़े कुछ ज़रूरी सवाल

  • Q1: क्या oily skin वाले sunscreen लगा सकते हैं?
    बिलकुल! उन्हें जरूर लगाना चाहिए- बस सही sunscreen चुननी है।

  • Q2: क्या sunscreen से pimples बढ़ते हैं?
    अगर आपने गलत formula चुना- heavy, greasy या comedogenic – तो हां। लेकिन ऊपर दिए गए options safe हैं।

  • Q3: क्या sunscreen से white cast आता है?
    gel-based sunscreens white cast नहीं छोड़ते, खासकर अगर आप Dot & Key या Deconstruct जैसे ब्रांड यूज़ करें।

निष्कर्ष:-

एक ही skincare  इस्तेमाल करे, ज़रूरत नहीं कि वो ढेर सारे products लगाएं, सही products को consistency के साथ इस्तेमाल करें। एक अच्छा cleanser, एक हल्का moisturizer, एक safe sunscreen और एक अच्छा facewash

तो अगली बार जब आप बाहर निकलें, तो sunscreen जरूर लगाएं  ताकि आपका चेहरा सूरज से नहीं, confidence से चमके।

11 thoughts on “Best sunscreen for oily skin”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *