आज के समय में Hair fall (बालों का झड़ना) एक आम समस्या हो गई है। चाहे वो महिला हों या पुरुष, सभी बालों के टूटने और झड़ने से परेशान है। बालों का कमजोर होना, पोषण की कमी होना, तनाव या हार्मोनल बदलाव इसके कारण हो सकते है। जब रोजाना आपके 50 से 100 बाल टूटते हैं, तो यह सामान्य माना जाता है, जिसमें पुराने बाल झड़ते है और उनकी जगह पर नए बाल उगते हैं। लेकिन अगर इससे ज़्यादा बाल रोज झड़ रहे हैं, तो यह चिन्ता का विषय हो सकता है, या यदि बाल पतले हो रहे है, तो इसका मतलब है आपके बाल ज़रूरत से ज्यादा कमजोर हो रहे हैं और आपको अपने बालों में ध्यान देने की ज़रूरत है और साथ ही इलाज की भी ज़रूरत है।
तो सवाल ये है कि क्या इसे रोका जा सकता हैं? क्या झड़ते बालों को फिर से उगाया जा सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
(Hair fall)बालों के झड़ने के मुख्य कारण
आयरन
आयरन शरीर में जब आयरन कम होता है, तो इसका असर बालों पर भी पड़ता है, आयरन की कमी से बालों के रोमछिद्रों को भरपूर ऑक्सीजन नहीं मिलता जिससे बाल पतले और कमजोर हो जाते है।जिंक
जिंक बालों के ग्रोथ और रिपेयर के लिए बेहद जरुरी है, इसकी कमी से बाल झड़ने लगते है, रूखे, बेजान हो जाते हैं, और बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है।विटामिन B12
विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में सहयोग करता है है, जो बालों के रोमछिद्रों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसकी कमी से बाल पतले हो जाते है, झड़ने लगते है, बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है और उम्र से पहले बाल सफेद हो जाते है।विटामिन D
विटामिन D की कमी से बाल जड़ों से कमजोर हो जाते है, ज्यादा झड़ने लगते है, बालों की ग्रोथ कम हो जाती है, इसकी कमी से नए बाल ठीक से नहीं उग पाते, सिर की त्वचा रूखी हो जाती है, खुजली होती है और डैंड्रफ हो जाता है।प्रोटीन की कमी
बाल कमजोर और पतले हो जाते है, बालों की ग्रोथ रुक जाती है, बालों में नमी और मजबूती कम हो जाती है, इसलिए जल्दी टूटने लगते हैं hair fall शुरू हो जाते है।तनाव
मानसिक तनाव या चिंता से बालों को ठीक से पोषण नहीं पहुँचता, जिससे वे कमजोर हो जाते है, बेजान, पतले और उम्र से पहले बाल सफेद हो जाते हैं।- हार्मोनल बदलाव
हार्मोनल इम्बैलेंस सबसे कॉमन समस्या है, थायराइड, PCOD, PCOS, गर्भावस्था या मेनोपॉज के दौरान Hair fall आम समस्या हैं। गलत देखभाल
स्ट्रेटनिंग, ब्लो ड्राई, हेयर कलर या कैमिकल युक्त शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल करना बालों को नुकसान पहुंचाता है, इससे हेयर के रूट कमजोर और रूखे हो जाते है।अनुवांशिक कारण
अगर आपके परिवार में गंजेपन या hair fall प्रॉब्लम है तो यह जेनेटिक भी हो सकता है।नींद की कमी
पर्याप्त नींद न लेने से शरीर की रिकवरी धीमी होती है, जिससे बालों की सेहत बिगड़ती है।डिहाइड्रेशन
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से बालों की जड़े ड्राई होने लगती है।धूम्रपान और शराब
ये दोनों ही खून में ऑक्सीजन की मात्रा घटाते हैं, जिससे बालों की जड़े कमजोर होती है और hair fall होने लगते है।प्रदूषण और धूल
गंदगी और धूल के कारण स्केल इन्फेक्शन हो सकते हैं जिससे hair fall हो सकता है।तेल न लगाना या ज्यादा लगाना
तेल न लगाने से बालों को मॉइस्चर नहीं मिलता और ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प के रोम छिद्र बंद हो सकते है जिससे बालों की जड़े कमजोर हो सकती है।
बालों का केयर कैसे करें
हर्बल ऑयल मसाज- हफ्ते में 2 बार नारियल, आंवला या भृंगराज तेल से गुनगुना करके लगाये।
- Rosemary Oil बालों की जड़ों को मजबूत करता है
माइल्ड शैंपू का प्रयोग करें- सल्फेट्स और पैराबेन्स फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।
स्कैल्प को साफ रखें- हफ्ते में 2 या 3 बार हल्के गुनगुने पानी से बाल धोएं।
Hair fall (झड़ते बालों) को रोकने के लिए घरेलू नुस्खे
प्राकृतिक हेयर मास्क लगाएं- ताम्बें के बर्तन में दही रखकर 2 या 3 दिन तक छोड़ दे जब उसमें फर्मेंटेशन हो जाए तो उसे बालों की जड़ों में लगाकर अच्छे से मसाज करें तथा आधे या एक घंटे तक बालों में लगाए रहने दे, उसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो ले।
राइस वॉटर- एक कप चावल को अच्छे से धो ले और उसको पानी में डालकर भिगोकर 2 दिन के लिए छोड़ दे, उसके बाद पानी छान कर रख ले और उसे फ्रिज में स्टोर कर लें, एवं हर 2 दिन पर राइस वॉटर को हेयर में लगाकर मसाज करें यह वाटर फ्रिज में एक हफ्ते तक रख सकते हैं हेयर में लगाने के बाद चाहे तो 1 घंटे बाद धोले या बिना धोए भी छोड़ सकते हैं।
मेथी दाना- 2 या 4 चम्मच मेथी दाना रात में भिगोकर रख दे और अगले दिन सुबह महीन पेस्ट बना ले उसके बाद बालों की जड़ों में लगाकर आधा या एक घंटा छोड़ दे फिर शैंपू से बालों को धो ले आप चाहे तो उसके वाटर को अलग करके बालों में भी स्प्रे कर सकते हैं।
एक पक्का- केला और एक चम्मच शहद मिलाकर मिक्स कर ले इस पेस्ट को बालों में लगाकर 40 मिनट तक छोड़ दे उसके बाद शैंपू से धो ले इससे ड्राई और डैमेज हेयर में नई जान आ जाएगी तथा बालों का वॉल्यूम बढ़ जायेगा।
गुड़हल– के फूल और उसके पत्ते का हेयर मास्क बनाएं और उसे बालों में लगाये इसे आधे घंटे तक छोड़ दे हफ्ते में 2 से 3 बार करे इससे आपके बाल चमकदार और hair fall में कंट्रोल मिलेगा।
कड़ी पत्ते- को पीसकर नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से आपके बाल जल्दी ग्रोथ होंगे और यह आपके बालों के लिए टॉनिक का काम करेगा।
प्याज का रस– बालों में लगाने से आपके Hair fall कम होते हैं और बाल जल्दी ग्रोथ करते हैं।
एलोवेरा जेल– स्कैल्प को शांत करता है और बालों में विकास को बढ़ावा देता है
डॉक्टर से जांच कराएं
अगर hair fall ज्यादा है तो अपने Dermatologist या Trichologist के पास जाये डॉक्टर की सलाह ले।
Hair fall होने पर क्या करें?
आहार में क्या शामिल करें – संतुलित आहार लें जैसे हरी सब्जियां, दाल, अंकुरित अनाज , ड्राई फ्रूट्स, चिया सीड्स, फ्लैक्सीड सीड्स, सनफ्लावर सीड्स, पंपकिन सीड्स और मस्कमेलन सीड्स आदि आहार में शामिल करें।
लिक्विड ज्यादा ले 8 से 10 गिलास पानी पिए, खीरा का जूस चुकंदर का जूस, आँवला, एलोवेरा और सब्जियों के सूप ले इससे आपके बाल स्वस्थ रहेंगे।
बॉडी डिटॉक्स करें– रोज सुबह उठकर गुनगुना पानी पिए तथा सौंफ का पानी या जीरा का पानी ले सकते हैं इससे आपका पेट साफ होगा उसके बाद लेमन ग्रास या लौंग, दालचीनी, सौफ, अदरक आदि की बनी हुई हर्बल टी लें।
- योगासन – शीर्षासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति तथा सर्वांगासन ये महत्वपूर्ण योग है जो बालों में ब्लड सर्कुलेशन तथा ऑक्सीजन पहुंचाते हैं जिससे hair fall कम होता है और बालों में नई जान आ जाती हैं।
क्या बाल फिर से उग सकते हैं?
हां, अगर बालों की जड़े जिंदा हैं तो सही देखभाल और पोषण से दोबारा उगाए सकते हैं। लेकिन अगर बालों की जड़े मर चुकी हों (जैसे हार्ड गंजेपन में), तो डॉक्टरी इलाज की जरूरत हो सकती है जैसे PRP थेरेपी या हेयर ट्रांसप्लांट।
निष्कर्ष
बालों की सेहत अब आपके हाथ में है, बाल न केवल सौंदर्य का एक हिस्सा हैं, बल्कि यह आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का भी प्रतीक हैं। अगर आप समय रहते अपने बालों पर ध्यान दें – तो गिरते बालों को रोक सकते है और झड़ते हुए बालों को दोबारा उगा सकते है।
याद रखें
अगर सिर पर बाल नहीं है, तो बात अधूरी सी लगती है। इसलिए आज से ही अच्छे खान-पान पर ध्यान दें, तेल मालिश एक अहम् हिस्सा है अपने बालों की देखभाल करने का और यही सच्ची देखभाल है, इतना कीजिए और फिर देखिए कैसे आपके बाल भी आपको धन्यवाद कहेंगे।


above article provides good knowledge about hair fall
Very nice article thank you for sharing 😊
Thank you 👍
I eager wait for ur article. Thnks for sharing useful information
Good 👍
Good9
Aj ke time main sabhi ko hair fall ki problem hain…aap ka ye post bhoot kaam aayga ..
Thankyou for sharing this valuable information related hair health